Coronavirus Vaccine: आगरा में 31 लाख का लक्ष्य 14 लाख को ही लगी वैक्सीन
Coronavirus Vaccine 18 से अधिक उम्र के 31. 20 लोगों को लगाई जानी है वैक्सीन। 229474 लोगों को लगी है वैक्सीन की दोनों डोज। वैक्सीन लगवाने के लिए पहले से पंजीकरण नहीं कराना होगा केंद्र पर ही पंजीकरण किया जाएगा। वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवा सकते हैं।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में 18 से अधिक उम्र के 31. 20 लोग हैं, इन्हें कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। मगर, अभी तक 14 लाख लोगों को ही वैक्सीन लगी है। इसमें भी वैक्सीन की दोनों डोज 229474 लोगों को लग सकी है।
16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले स्वास्थ्यकर्मियों, इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर, 60 से अधिक उम्र के लोग और मरीजों को वैक्सीन लगाई गई। अब 18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा एसके वर्मन ने बताया कि 18 से अधिक उम्र के 31. 20 लाख लोग हैं। इसमें से 14 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं 229474 लोगों को ही वैक्सीन की दोनों डोज लगी हैं।
सोमवार को बिना पंजीकरण के 55 हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ रही है। ऐसे में सोमवार को 425 केंद्रों पर 55 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन लगवाने के लिए पहले से पंजीकरण नहीं कराना होगा, केंद्र पर ही पंजीकरण किया जाएगा। वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवा सकते हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा एसके वर्मन ने बताया कि देहात के 300 और शहर के 125 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। 18 से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए अपना आधार कार्ड लेकर केंद्र पर पहुंच सकते हैं। पंजीकरण और आनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक कराने की जरूरत नहीं है। अभी तक 13 94 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।