Move to Jagran APP

Flights From Agra: आगरा से इंदौर तक जाएगी फ्लाइट, बीच में करना होगा इस शहर में कुछ देर का हॉल्‍ट

Flights From Agra एक अक्टूबर से शुरू हो रही है यह फ्लाइट ताजनगरी से अब इंदौर भी जुड़ेगा हवाई मार्ग से। लखनऊ जाने वाली फ्लाइट से ही की जा रही है इंदौर तक की कनेक्टिविटी। आगरा से भोपाल की फ्लाइट की तारीख को अब थोड़ा आगे बढ़ाया गया।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 01:07 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 01:07 PM (IST)
Flights From Agra: आगरा से इंदौर तक जाएगी फ्लाइट, बीच में करना होगा इस शहर में कुछ देर का हॉल्‍ट
इंडिगो एयरलाइंस आगरा से इंदौर के लिए विमान सेवा शुरू करने जा रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। देश के प्रमुख शहरों में शामिल इंदौर भी अब ताजनगरी से हवाई मार्ग से जुड़ने जा रहा है। एक अक्टूबर से शुरू होने वाली इंडिगो एयरलाइंस की लखनऊ फ्लाइट इंदौर तक जाएगी। इसके चलते एक अक्टूबर से शुरू होने वाली इंडिगो की आगरा-भोपाल फ्लाइट अब आगे बढ़ाई जा रही है। इसके दस अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है।

loksabha election banner

खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक ए. अंसारी का कहना है कि ताजनगरी को देश के कई प्रमुख शहरों से जोड़ने की कवायद चल रही है। इसके चलते स्टेशनों में अंतिम समय तक परिवर्तन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से शुरू होने वाली फ्लाइट को अब इंदौर तक ले जाया जाएगा। लखनऊ फ्लाइट फिलहाल सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार को उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि इस फ्लाइट के चलते कंपनी ने आगरा-भोपाल फ्लाइट के संचालन की तिथि को आगे बढ़ाया है। यह दस अक्टूबर से शुरू हो सकती है। अगले महीने से कई और प्रमुख शहरों के बीच हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

इंडिगो एयरलाइंस ने मार्च 2021 में बंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई के साथ ही भोपाल के लिए हवाई उड़ान शुरू की थी। इसी बीच कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एयरलाइंस कंपनी ने अपनी अहमदाबाद, मुंबई और भोपाल फ्लाइट स्थगित कर दी थीं।बीते जुलाई में अहमदाबाद फ्लाइट फिर से शुरू कर दी गई। कुछ दिन के लिए मुंबई फ्लाइट भी शुरू की गई लेकिन इसे फिर से स्थगित कर दिया गया। फिलहाल मुंबई और भोपाल दोनों फ्लाइटें स्थगित चल रही हैं। एक अक्टूबर से कंपनी लखनऊ फ्लाइट शुरू करने जा रही है। जोकि इंदौर तक जाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने मुंबई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा भी शुरू कर दी है। यात्री आगरा से बंगलुरु और अहमदाबाद के लिए संचालित होने वाली फ्लाइट के जरिये इन दोनों स्थानों से मुंबई की फ्लाइट उपलब्ध कराई जा रही है। यदि एयरलाइंस कंपनी को अच्‍छी संख्‍या में मुंबई के लिए यात्री मिले तो माना जा रहा है कि सीधे मुंबई के लिए विमान सेवा आरंभ हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.