Move to Jagran APP

Krishna Janmbhoomi: राम मंदिर के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को धार, 22 गिरफ्तार

Krishna Janmbhoomi movement हिंदू आर्मी के कार्यकर्ता बिना अनुमति पहुंचे मथुरा। सोशल मीडिया पर छेड़ रखी है मुहिम।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 11:44 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 11:44 AM (IST)
Krishna Janmbhoomi: राम मंदिर के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को धार, 22 गिरफ्तार
Krishna Janmbhoomi: राम मंदिर के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को धार, 22 गिरफ्तार

आगरा, जेएनएन। अयोध्‍या में राम मंदिर के निर्माण का सपना पूरा होने के बाद अब श्रीकृष्‍ण जन्‍म भूमि को लेकर आंदोलन को धार दी जा रही है। हिंदू आर्मी नामक संगठन ने बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ रखी है। संगठन ने सभी से 21 सितंबर को मथुरा पहुंचने का आह्वान किया था। सोमवार सुबह मथुरा में जन्‍मस्‍थान में प्रवेश करने से पहले पुलिस ने सर्तकता बरतते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

हिंदू आर्मी चीफ मनीष यादव और लखनऊ महानगर के अध्यक्ष अस्करन सिंह ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर आंदोलन की शुरुआत करने का आह्वान किया था। सोमवार सुबह 11 बजे सभी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बुलाया गया था। प्रशासन से बिना मंजूरी के किए जा रहे आंदोलन को लेकर पुलिस सुबह से अलर्ट थी। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी का शांति भंग करने में चालान किया जा रहा है।

हिंदू आर्मी चीफ मनीष यादव ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन शुरू करने के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया। उसने अपने सभी साथी और सहयोगियों से श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर एकत्र होकर आंदोलन आरंभ करने के लिए बुलाया था। पुलिस इसको लेकर सुबह से ही सतर्क हो गई थी। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने जिले भर की पुलिस को श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन में शामिल होने के लिए जा रहे लोगों को गिरफ्तार करने के लिए लगा दिया। एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया, विभिन्न थाना क्षेत्रों में 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास आंदोलन करने की कोई मंजूरी नहीं थी। बिना मंजूरी के आंदोलन करने की कोशिश कर रहे थे। धारा 144 लागू है। उसके मुताबिक कोई भी आंदोलन नहीं किया जा सकता है। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शांति भंग में इनका चालान किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास के इलाके में पुलिस को सतर्क किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.