Move to Jagran APP

Ganga Jal Supply in Agra: उत्तराखंड में बादल फटने का असर आगरा में भी दिखा, गंगाजल हुआ मटमैला

Ganga Jal Supply in Agra पलड़ा फाल बुलंदशहर से आगरा को हर दिन 350 एमएलडी गंगाजल मिलता है इसमें 144 एमएलडी सिकंदरा स्थित गंगाजल प्लांट को सप्लाई होती है जबकि 140 एमएलडी गंगा जल की आपूर्ति जीवनी मंडी वाटर वर्क्स को होती है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 05:44 PM (IST)
Ganga Jal Supply in Agra: उत्तराखंड में बादल फटने का असर आगरा में भी दिखा, गंगाजल हुआ मटमैला
बुलंदशहर से आगरा को हर दिन 350 एमएलडी गंगाजल मिलता है

आगरा, जागरण संवाददाता। पिछले दिनों उत्तराखंड के चंपा सहित कई शहरों में बादल फटने की घटनाएं हुई थी इसका असर शुक्रवार सुबह आगरा में भी देखने को मिला। जब जीवनी मंडी वाटर वर्क्स और सिकंदरा स्थित गंगाजल प्लांट से पूरे शहर को मटमैले गंगा जल की आपूर्ति हुई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा इसकी शिकायत लोगों ने जल संस्थान के अफसरों से की तब जाकर पूरा मामला खुलकर सामने आया।

loksabha election banner

हर दिन 350 एमएलडी मिलता है गंगाजल

पलड़ा फाल बुलंदशहर से आगरा को हर दिन 350 एमएलडी गंगाजल मिलता है इसमें 144 एमएलडी सिकंदरा स्थित गंगाजल प्लांट को सप्लाई होती है जबकि 140 एमएलडी गंगा जल की आपूर्ति जीवनी मंडी वाटर वर्क्स को होती है। इन दोनों प्लांट से पूरे शहर को गंगा जल की आपूर्ति की जाती है मटमैले गंगाजल के आने के चलते जल संस्थान की टीम में पानी के शोधन का पूरा प्रयास किया लेकिन मिट्टी की मात्रा अधिक होने के चलते यह नहीं हो सका।

बंद करने पड़ सकते हैं प्लांट

मटमैले गंगाजल में मिट्टी की मात्रा बहुत अधिक है अगर मिट्टी की मात्रा और भी बढ़ती है तो दोनों प्लांट को कुछ घंटे के लिए बंद किया जा सकता है क्योंकि इससे दोनों प्लांट के बेड फिल्टर चोक हो जाएंगे।

पानी की बढ़ेगी परेशानी

शुक्रवार सुबह गंदे पानी की आपूर्ति के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा पार्षद रवि माथुर ने बताया कि 1 घंटे तक नल चलाने के बाद भी गंदा पानी आया या पानी ऐसा है जिसे स्टोर नहीं किया जा सकता है पानी में मिट्टी की मात्रा बहुत अधिक है।

यमुना जल प्लांट की बढ़ाई गई क्षमता

सिकंदरा में गंगा जल के अलावा एक और प्लांट यमुना जल का भी है एमबीबीआर प्लांट की छमता 144 एमएलडी की है जिससे यमुना जल की आपूर्ति होती है शुक्रवार को गंगाजल मटमैला आने के चलते यमुना जल की आपूर्ति को बढ़ा दिया इससे सिकंदरा आवास विकास शाहगंज लोहामंडी सहित अन्य क्षेत्रों में थोड़ी राहत रही। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.