Move to Jagran APP

Fire memorial day: आगरा में अग्निशमन स्मृति दिवस पर शहीद 66 दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि, जानिए क्या हुआ था 77 साल पहले मुंबई बंदरगाह पर

Fire memorial day 14 अप्रैल 1944 में मुंबई बंदरगाह पर शिप में लगी थी भीषण आग। आग को बुझाने में शहीद हो गए थे 66 दमकलकर्मी। विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को किया जाएगा जागरूक।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 03:42 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 03:42 PM (IST)
Fire memorial day: आगरा में अग्निशमन स्मृति दिवस पर शहीद 66 दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि, जानिए क्या हुआ था 77 साल पहले मुंबई बंदरगाह पर
ईदगाह फायर स्टेशन पर अग्निशमन स्मृति दिवस पर विभाग ने दी दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि।

आगरा, जागरण संवाददाता। आग की विकराल लपटों के बीच खुद को झोंक करके दूसरों की जिंदगी महफूज करने वाले अग्निशमन विभाग के लिए 14 अप्रैल को दिन विशेष मायने रखता है। मुंबई बंदरगाह पर 77 साल पहले आज के दिन शिप में भीषण आग लग गई थी। इसे बुझाने के लिए दमकल कर्मियों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी। आग को तो काबू कर लिया, लेकिन इसमें 66 दमकलकर्मी शहीद हो गए थे। वह आग की भेंट चढ़ गए थे।

loksabha election banner

आगरा में ईदगाह फायर स्टेशन पर बुधवार को अग्निशमन स्म़ृति दिवस के अवसर पर शोक सभा का आयोजन किया गया। आज ही के दिन मुंबई बंदरगाह पर शहीद हुए 66 दमकलकर्मियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। मुख्य अग्निमशन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह अग्नि सप्ताह सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान विभाग द्वारा लोगों को आग से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसमें लोगों को सिलिंडर, इलेक्ट्रिक वायरिंग, मकान, अपार्टमेंट में आग लगने की स्थिति में क्या बचाव करना चाहिए। इसकी जानकारी दी जाएगी। इससे कि आग लगने की स्थिति में लोग खुद के साथ दूसरों को भी सुरक्षित कर सकें।

ये 77 साल पहले मुंबई बंदरगाह पर हुई घटना

14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर खड़े एक मालवाहक समुद्री जहाज में भीषण आग लग गई थी। इस जहाज में रूई और विस्फोटक सामग्री भरी थी। इससे जहाज में हुए विस्फोट में सात सौ लोगों की जान चली गई थी। एक हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस भीषण आग और विस्फोट में 66 दमकल कर्मी भी शहीद हो गए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.