Move to Jagran APP

Tug of War: आगरा में शुरू हुई राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता

Tug of War आगरा कैंट स्थित गोवर्धन इंस्टीट्यूट में हो रही है प्रतियोगिता। महिला-पुरुष सीनियर जूनियर व सब-जूनियर में होंगे मुकाबले। आगरा के लड़ामदा में सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 31 जनवरी तक हुआ था।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 12:38 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 12:38 PM (IST)
आगरा कैंट स्थित गोवर्धन इंस्टीट्यूट में हो रही है प्रतियोगिता।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताज के शहर में राष्ट्रीय सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन के बाद अब राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता होने जा रही है। आगरा कैंट स्थित गोवर्धन स्टेडियम (रेलवे इंस्टीट्यूट) में महिला-पुरुष सीनियर, जूनियर व सब-जूनियर प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके लिए टीमें आगरा पहुंच गई हैं।

loksabha election banner

टग आफ वार फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा 33वीं महिला-पुरुष सीनियर, 33वीं जूनियर और 22वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। सीनियर प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को गोवर्धन स्टेडियम में हुआ। टग आफ वार फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशंकर गुप्ता ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सीनियर प्रतियोगिता दो दिन चलेगी। जूनियर प्रतियोगिता (अंडर-19) 10 से 12 मार्च और सब-जूनियर प्रतियोगिता (अंडर-17) 12 से 14 मार्च तक होगी। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में 40, जूनियर में 30 और सब-जूनियर में 32 टीमें भाग ले रही हैं। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशंकर गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट आधार पर खेली जाएगी। सीनियर पुरुषों की प्रतियोगिता 640 एवं 600 किग्रा, महिलाओं की प्रतियोगिता 520 किग्रा और मिक्स प्रतियोगिता (चार पुरुष और चार महिला) 580 किग्रा वजन में होगी।

1928 तक ओलंपिक खेलों में था शामिल

टग आफ वार फेडरेशन आफ इंडिया भारत सरकार से मान्यता प्राप्त खेलाें की सूची में शामिल है। वर्ष 1928 तक यह ओलंपिक खेलों में शामिल था।

जनवरी में हुई थी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता

आगरा के लड़ामदा में सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 31 जनवरी तक हुआ था। इसमें देश की करीब 300 महिला पहलवानों ने दाव-पेंच आजमाए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.