Move to Jagran APP

Corona Vaccine Dry Run 2: आगरा के 68 केंद्रों पर हो रहा ड्राई रन, 1020 को लगाई जाएगी सांकेतिक वैक्सीन

Corona Vaccine Dry Run 2 30 मिनट निगरानी कक्ष में रुकने के बाद जा सकेंगे स्वास्थ्य कर्मी। वैक्सीन लगवाने पर दिया जाएगा प्रमाण पत्र। हर केंद्र पर 15 15 लोगों को बुलाया गया है इस तरह 1020 लोगों के सांकेतिक वैक्सीन लगाई जा रही है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 04:52 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 04:52 PM (IST)
Corona Vaccine Dry Run 2: आगरा के 68 केंद्रों पर हो रहा ड्राई रन, 1020 को लगाई जाएगी सांकेतिक वैक्सीन
आगरा के केंद्र पर ड्राइ रन 2 के अर्न्तगत महिला को सांकेतिक वैक्सीन लगाती नर्स।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना वैक्सीन का सोमवार सुबह ड्राई रन 2 पूर्वाभ्यास शुरू हो गया। शहर और देहात के 68 केंद्रों पर ड्राई रन टू चल रहा है। हर केंद्र पर 15 15 लोगों को सांकेतिक कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए बुलाया गया है। इस तरह 1020 लोगों को सांकेतिक वैक्सीन लगाई जाएगी।

loksabha election banner

सीएमओ डा आरसी पांडे ने ड्राई रन टू में हर केंद्र पर 15 15 लोगों को बुलाया गया है, इस तरह 1020 लोगों के सांकेतिक वैक्सीन लगाई जाएगी। केंद्र पर पहुंचने पर प्रतीक्षा कक्ष में काउंसिलिंग के बाद सांकेतिक वैक्सीन लगाई जा रही है। 30 मिनट निगरानी कक्ष में रुकने के बाद ही जाने दिया जाएगा। इसमें जो भी कमी सामने आएंगी उन्हें पूरा कर लिया जाएगा, जिससे 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाने में कोई समस्या ना आए।

कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए बनाए गए 68 केंद्र

1. बुंदूकटरा

2. छत्ता

3. दहतोरा मोड

4. देवरी रोड

5. हरीपर्वत ईस्ट

6. हरीपर्वत वेस्ट

7. इस्लाम नगर

8. जगदीश पुरा

9. यमुना पार

10. जीवनी मंडी

11. लोहामंडी (एक)

12. लोहामंडी (दो)

13. मंटोला

14. मोती महल

15. नगला बूढ़ी

16. नगला पदी

17. नाई की सराय

18. नरीपुरा

19. नरायच

20. नया घेर

21. बल्केश्वर

22. रकाबगंज नोर्थ

23. रकाबगंज साउथ

24. राम नगर

25. शाहगंज (एक)

26. शाहगंज (दो)

27. सेवला

28. सिकंदरा

29. ताजगंज

30. विभव नगर

31. जिला अस्पताल

32. लेडी लायल

33. एसएनएमसी (एक)

34. एसएनएमसी (दो)

35. एसएनएमसी (तीन)

36. एसएनएमसी (चार)

37. पिनाहट

38. शमशाबाद (एक)

39. शमशाबाद (दो)

40. एत्मादपुर (एक)

41. एत्मादपुर (दो)

42. बाह (एक)

43. बाह (दो)

44. बिचपुरी

45. खंदौली (एक)

46. खंदौली (दो)

47. अकोला (एक)

48. अकोला (दो)

49. फतेहपुर सीकरी

50. सैंया

51. अछनेरा (एक)

52. अछनेरा (दो)

53. जगनेर

54. जैतपुर कलां

55. खेरागढ़

56. बरौली अहीर (एक)

57. बरौली अहीर (दो)

58. फतेहाबाद (एक)

59. फतेहाबाद (दो)

60. सिनर्जी प्लस अस्पताल

61. रवि हास्पिटल

62. कमलेश टंडन हास्पिटल

63. श्रीकृष्णा हास्पिटल

64. पुष्पांजलि हास्पिटल (एक)

65. पुष्पांजलि हास्पिटल (दो)

66. स्पर्श मल्होत्रा हास्पिटल

67. रेनबो हास्पिटल (एक)

68. रेनबो हास्पिटल (दो) 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.