Move to Jagran APP

Gram Panchayat Chunav: आगरा में 21 हजार कार्मिक कराएंगे पंचायत चुनाव, ये रहेगा सारा बंदोबस्त

Gram Panchayat Chunav जिले में 24072 कार्मिकों के नाम फीड कर लिए गए हैं। आगरा में 3407 मतदेय स्थल हैं। इसके लिए 17035 कार्मिकों की आवश्यकता होगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पांच कर्मचारी रहेंगे। 3407 कार्मिक रिजर्व में रहेंगे।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 02:10 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 02:10 PM (IST)
Gram Panchayat Chunav: आगरा में 21 हजार कार्मिक कराएंगे पंचायत चुनाव, ये रहेगा सारा बंदोबस्त
जिले में 24072 कार्मिकों के नाम फीड कर लिए गए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। मतदान और मतगणना प्रक्रिया के लिए कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। जिले में 21 हजार कार्मिक पंचायत चुनाव संपन्न कराएंगे। साथ ही पोलिंग पार्टियों के लिए अभी से वाहनों की व्यवस्था के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है।

loksabha election banner

जिले में 24072 कार्मिकों के नाम फीड कर लिए गए हैं। आगरा में 3407 मतदेय स्थल हैं। इसके लिए 17035 कार्मिकों की आवश्यकता होगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पांच कर्मचारी रहेंगे। 3407 कार्मिक रिजर्व में रहेंगे। इसके साथ ही आरओ, एआरओ, प्रभारी, अपर प्रभारी, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के लिए भी 1500 अधिकारियों की जरूरत होगी। इस प्रकार 21942 कार्मिक लगेंगे। इन सभी को चुनाव से पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बार जिले के सभी विकास खंडों में एक ही दिन चुनाव संपन्न होगा। बीते सालों में जिले में चार चरणों में चुनाव होते रहे हैं। एक-एक चरण में तीन से चार विकास खंडों में चुनाव होता था लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार एक ही दिन पूरे जिले में चुनाव संपन्न कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए कार्मिकों का चयन किया जा रहा है। चुनाव में विभिन्न सरकारी विभागों के साथ ही बैंकों के कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा। बता दें कि पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन स्तर पर अधिकांश तैयारियां हो चुकी हैं। मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही मतपत्र और नामांकन पत्र भी मंगा लिए गए हैं। मतपेटिकां भी तैयार कर ली गई हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.