Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में रात हो गईं अब ठंडी, सुबह होने लगी खुशनुमा

Agra Weather आगरा मेें रव‍िवार को सुबह रही ठंडक। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होने से बढ़ी हल्‍की गर्माहट। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आज हो सकती है कुछ और गिरावट। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री के करीब।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 11:12 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 11:12 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में रात हो गईं अब ठंडी, सुबह होने लगी खुशनुमा
ताजनगरी में मौसम खुशनुमा हो चुका है।

आगरा, जागरण संवाददाता। दशहरे का दिन है। सुबह से ही ठंडक महसूस हो रही है। देर रात और सुबह के समय मोटे कपड़ों की जरूरत होने लगी है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास आ गया है और न्‍यूनतम 18 डिग्री के करीब है। दोपहर में धूप जरूर तेज है लेकिन ठंडी हवा, गर्मी का अहसास नहीं होने दे रही।

loksabha election banner

ताजनगरी में शामें अब खुशनुमा होने लगी हैं। सुबह भी हल्‍की ठंडी होने के चलते सैर को निकले लोगों को अच्‍छी अनुभूति हो रही है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। रविवार सुबह भी ताजनगरी में ठंडक रही। सुबह 10 बजे का तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ है। इससे पहले सुबह सुबह सर्दी दस्तक देने के बाद शनिवार दोपहर में तेज धूप निकली। इससे न्यूनतम तापमान लुढक गया है। वहीं, दोपहर में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सुबह ठंडी हवा चलने से सर्दी महसूस हुई, 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस रही। वहीं, शाम को मौसम का मिजाज बदल गया, हवा में ठंडक रही, रात को भी सर्दी महसूस हुई। इससे न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच में बना हुआ था। जबकि अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को सुबह सर्दी के बाद दोपहर में तेज धूप निकलेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.