Move to Jagran APP

CM Yogi in Tundla: नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जेल में होंगे या प्रदेश से बाहर होंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Tundla टूंडला विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्‍यनाथ कर रहे हैं बीरी सिंह कॉलेज में जनसभा। पार्टी की उपलब्धियों को बताते हुए प्रत्‍याशी को वोट देने की अपील की। सीएम के साथ आए हैं भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 03:21 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 03:58 PM (IST)
टूंडला में बीरी सिंह कॉलेज मैदान पर पहुंचे सीएम योगी आदित्‍य नाथ।

आगरा, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। इनमें शामिल टूंडला विधानसभा को भारतीय जनता पार्टी अपने कब्‍जे में रखना चाहती है। इसके जी-तोड़ कोशिश जारी है। पार्टी के स्‍टार प्रचारकों के बाद अब मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ खुद यहां आकर जीत का फॉर्मूला दे रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण काल के बीच हो रही इन जनसभा में पुलिस-प्रशासन ने पूरा एहतियात भी बरता है। मंच पर दो फीट की दूरी पर कुर्सियां सजाई गई हैं।

loksabha election banner

टूंडला के बीरी सिंह कॉलेज पर हो रही जनसभा में गुरुवार दोपहर तीन बजे उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह पहुंचे। यहां मंच पर आते ही उन्‍होंने जनता का अभिवादन स्‍वीकार किया। मुख्‍यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि कोरोना के दौरान हमारे किसान अर्थ व्यवस्था को सम्बल देते रहे। यहां का किसान आलू के दामों को लेकर खुश तो हो ही रहा है। आलू आधारित उद्योग के लिए प्रयास तेजी से किये जा रहे है। लोकसभा चुनाव में जनता ने फीरोज़ाबाद को परम्परागत गुंडागर्दी से निजात पाने का काम किया है।

समाजवादी पार्टी के नेता राग अलाप रहे हैं। नौ माह से गैंगरेप में बंद आरोपित के पिता को टिकट देकर चुनाव में उतारा है। पहले भर्तियों में एक परिवार झोला लेकर निकलता था। तीन साल में हमने 3 लाख नौजवानों को नौकरी दी। प्रदेश में नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जेल में होंगे या प्रदेश से बाहर होंगे। किसानों की उपज का डेढ़ गुना दाम देने का काम किया यहीं विपक्षियों को रास नहीं आ रहा है।

उत्‍तर प्रदेश 24 करोड़ की आबादी का सबसे बड़ा प्रदेश है। यहां कोरोना संक्रमण और मौतेंं सबसे कम हुई हैं। पीएम मोदी के सहयोग से सारी व्यवस्थाएं की गईं। 2017 में टूंडला से एसपी सिंह बघेल को भेजा, उन्होंंने बेहतर काम किया है। टूंडला में पाइप लाइन से पानी देने के लिए तेजी से काम हो रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता एक नारा लगाता था एक देश दो विधान नहीं चलेंगे। कश्मीर से धारा 370 हटाकर आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकी। सपा कांग्रेस को ये रास नहीं आ रहा है। हमारे बारे में कहा जाता था कि राम मंदिर बनाएंगे मगर तारीख नहीं बताएंगे। राम मंदिर का शिलान्यास हो गया। कोरोना नहीं होता तो आप सबको भी अयोध्या के दर्शन कराते। पार्टी का सामान्य जमीन का कार्यकर्ता टिकट पा सकता है, प्रेमपाल धनगर इसका सबूत हैंं। भाजपा में परिवारवाद नहीं है। 24 करोड़ जनता, मेरा परिवार है। इसके लिए हम काम करते हैं। हमारे यहां दावेदारी होती है। यहां सीट पर चुनाव लड़ने के इच्‍छुक सलोनी बघेल और शिवसिंह चक समेत कई थे। सबने कहा जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को उतारिये इसलिए प्रेमपाल धनगर को उतारा गया है। अंत में सीएम योगी ने कहा वाणी को देता हूँ विराम, जय जय श्रीराम। 

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले योगी सरकार ने प्रदेश में भय मुक्त वातावरण बनाया है। सपा बसपा सरकार में सड़कों पर गुंडे घूमते थे। इस जिले में सपा का गुंडाराज था। इस सरकार में गुंडाराज पर कार्रवाई होती है। आजम खान जेल के अंदर है और सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। गरीबों का सम्मान योगी और मोदी सरकार ने बढ़ाया है। लाभार्थियों के खाते में सीधे पैसा पहुंचाया जा रहा है। मोदीजी इस माहमारी के दौर में दीवाली तक मुफ्त में खाद्यान्न पहुंचाया है। लॉक डाउन में बिना राशन कार्ड के खाद्यान्न पहुंचाया है।

मुख्‍यमंत्री के आगमन से पहले आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ये पार्टी का निर्णय था कि मुझे आगरा के सांसद बनना पड़ा। एत्मादपुर और टूंडला मेरी दो आंखें हैं। मुझे सात बार जनता ने जिताया और अखिलेश यादव और सपा को हराया। मैंने छाती अड़ा कर आपके लिए काम लिया है तो आठवीं बार जिता देना। सपा पर सवा और बसपा पर डेढ़ जात है। भाजपा पर सब जात है। संचालन आगरा की पूर्व मेयर अंजुला माहौर और आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र लोधी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.