Move to Jagran APP

AGRA CoronaVirus News Update: 892 पर आगरा, एक्टिस केस रह गए 63

AGRA CoronaVirus News Update शनिवार रात तक आए पांच और नए केस। पांच ही हुए स्‍वस्‍थ।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 09:15 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 10:38 PM (IST)
AGRA CoronaVirus News Update: 892 पर आगरा, एक्टिस केस रह गए 63
AGRA CoronaVirus News Update: 892 पर आगरा, एक्टिस केस रह गए 63

30-05-2020 शनिवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 892, 41 की मौत, 788 लोग हुए ठीक।

loksabha election banner

आगरा, जागरण संवाददाता। देशभर मेंं 30 जून तक लॉकडाउन के अगले चरण की घोषणा हो चुकी है। हालांकि इस बार कुछ अलग अंदाज में। कंटेनमेंट इलाकों को छोड़कर अन्‍य जगहों पर सार्वजनिक गतिविधियों को आरंभ किया जाएगा। इस बार लॉकडाउन के साथ अनलॉक पार्ट-1 भी होगा। हालांकि आगरा में क्‍या होगा, यह सब स्‍थानीय प्रशासन पर निर्भर है। जिलाधिकारी ने दोपहर में ही व्‍यापारिक संगठनों के साथ बैठक कर तीन जून से बाजारों को खोले जाने की रूपरेखा तो तैयार कर ली है, अब राज्‍य सरकार के आदेश आने के बाद स्‍थानीय स्‍तर पर फैसला होगा। इधर कोरोना (Corona Virus) संक्रमण के शनिवार रात तक पांच नए केस सामने आए हैं। इससे आगरा में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 892 हो चुकी है। वहीं दो मौत और होने से मृतक संख्‍या 41 हो चुकी है। शनिवार को पांच लोग स्‍वस्‍थ होकर घर लौटे हैं। इस तरह स्‍वस्‍थ होने वाले लोगों की संख्‍या बढ़कर 788 पर आ गई है। आगरा में अब 63 एक्टिव केस रह गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी पांच नए केस सामने आए थे। 

 

कोरोना को मात दे चुके पॉजिटिव ने प्लाज्मा किया डोनेट

कोरोना को मात दे चुके एसएन मेडिकल कॉलेज के सीनियर रेजीडेंट और एक कर्मचारी ने कोरोना संक्रमित मरीज के लिए प्लाज्मा डोनेट किया है। इन्हें नोएडा प्लाज्मा डोनेट करने के लिए भेजा गया। इनका प्लाज्मा एसएन में भर्ती गंभीर मरीजों के इलाज के काम आएगा। अभी तक एसएन के पूर्व छात्र एक डॉक्टर, सीनियर रेजीडेंट, कर्मचारी प्लाज्मा डोनेट कर चुके हैं। इन तीनों का ही पा​जिटिव ब्लड ग्रुप है। कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थैरेपी का ट्रायल चल रहा है। इसमें कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों का 28 दिन बाद 400 से 450 एमएल प्लाज्मा ब्लड का अवयव लिया जाता है। एसएन में भी प्लाज्मा थैरेपी से मरीजों का इलाज किया जाना है। इसके लिए इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च से अनुमति मांगी गई है। ऐसे में यहां कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके मरीजों से प्लाज्मा डोनेट कराया जा रहा है। जिससे उनके प्लाज्मा से एसएन में भर्ती मरीजों का इलाज किया जा सके। ऐसे में एसएन के कैंसर रोग विभाग के सीनियर रेजीडेंट डॉ चंदन ने कोरोना से ठीक होने के बाद नोएडा जाकर प्लाज्मा डोनेट किया, इनका ब्लड ग्रुप ए पॉ​जिटिव है। इनकी पत्नी और बेटे भी कोरोना संक्रमित हो गए थे, ठीक होने के बाद वे खुद ही प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आ गए। वहीं, पैथोलॉजी विभाग के कर्मचारी चंदन सिंह ने भी नोएडा में प्लाज्मा डोनेट किया। इनका ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है।

यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ

3 मार्च जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, पुत्रवधू, नाती।

7 मार्च जूता कारोबारी की फैक्‍ट्री में मैनेजर।

8 मार्च जूता कारोबारी की फैक्‍ट्री में मैनेजर की पत्नी।

13 मार्च बेंगलुरू से अपने मायके रेलवे कॉलोनी आई युवती।

26 मार्च अमेरिका से लौटा डॉक्टर का बेटा।

27 मार्च लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।

29 मार्च इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।

1 अप्रैल कोरोना संक्रमित बेटे के डॉक्टर पिता।

3 अप्रैल सात जमाती और जीवनी मंडी क्षेत्र के दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि।

4 अप्रैल घटिया आजम खां निवासी युवक के साथ जमाती और उनके संपर्क आए लोगों सहित 25 में कोरोना की पुष्टि।

5 अप्रैल जीवनी मंडी क्षेत्र में दुबई से लौटे युवक की मां और भाई, जगदीशपुरा के चांदी कारीगर में कोरोना की पुष्टि।

6 अप्रैल रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल के दो टेक्नीशियन, दुबई से लौटा व्यापारी, जमाती सहित पांच में कोरोना की पुष्टि।

8 अप्रैल दो नए मामलों में कोरोना की पुष्टि।

9 अप्रैल 19 मामले में पुष्टि।

10 अप्रैल पांच नए मामलों में पुष्टि, सभी जमाती।

11 अप्रैल तीन नए मामलों में पुष्टि।

12 अप्रैल 12 नए मामलों में पुष्टि।

13 अप्रैल केजीएमयू के अनुसार 35 नए केस आगरा में।

14 अप्रैल रात तक छह नए केसों में पुष्टि। एक की मौत।

15 अप्रैल बुधवार देर रात तक 19 नए केस में पुष्टि।

16 अप्रैल गुरुवार सुबह एक और मौत, पांच नए केस, कुल केस 172।

17 अप्रैल- शुक्रवार को 24 नए केस, कुल केस 196।

18 अप्रैल- शनिवार को एक मौत, 45 नए केस, 241 कुल केस।

19 अप्रैल- रविवार को 14 नए केस, कुल केस 255।

20 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 267।

21 अप्रैल- मंगलवार 41 नए केस, कुल केस 308।

22 अप्रैल- बुधवार 19 नए केस, कुल केस 327।

23 अप्रैल- गुरुवार को 8 नए केस, कुल केस 335।

24 अप्रैल- शुक्रवार को 13 नए केस, कुल केस 348।

25 अप्रैल- शनिवार को 23 नए केस, कुल केस 371।

26 अप्रैल- रविवार को 2 नए केस, कुल केस 373।

27 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 384।

28 अप्रैल- मंगलवार को 12 नए केस, कुल केस 401।

29 अप्रैल- बुधवार को 32 नए केस, कुल केस 433।

30 अप्रैल- गुरुवार को 47 नए केस, कुल केस 480।

1 मई- शुक्रवार को 21 नए केस, कुल केस 501।

2 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 543।

3 मई- रविवार को 54 नये केस, कुल केस 596।

4 मई- सोमवार को 31 नये केस, कुल केस 628।

5 मई- मंगलवार को 19 नये केस, कुल केस 640।

6 मई- बुधवार को 27 नये केस, कुल केस 667।

7 मई- गुरुवार को 11 नये केस, कुल केस 678।

8 मई- शुक्रवार को 23 नये केस, कुल केस 701।

9 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 743, मृतक संख्‍या 23।

10 मई- रविवार को 09 नये केस, कुल केस 752, मृतक संख्‍या 25।

11 मई- सोमवार को 13 नए केस, कुल केस 765, मृतक संख्‍या 25।

12 मई - मंगलवार को कुल 12 नए केस, कुल 777, मृतक संख्‍या 25।

13 मई- बुधवार को आठ नए केस, कुल 785, मृतक संख्‍या 25।

14 मई- गुरुवार को चार नए केस, कुल 789, मृतक संख्‍या 27।

15 मई- शुक्रवार शाम नौ नए केस, कुल 798, 27 की मौत।

16 मई- शनिवार शाम तक पांच नए केस, कुल 803, 27 की मौत।

17 मई- रविवार शाम तक चार नए केस, कुल 807, 27 की मौत।

18 मई- सोमवार रात तक नौ नए केस, कुल 816, 28 की मौत।

19 मई- मंगलवार रात तक सात नए केस, कुल 823, 28 की मौत।

20 मई- बुधवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 831, 28 की मौत।

21 मई- गुरुवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 837, 28 की मौत।

22 मई- शुक्रवार रात तक आगरा में कुल कोरोना संक्रमित 843, 30 की मौत।

23 मई- शनिवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 851, 31 की मौत।

24 मई- रविवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 857, 33 की मौत।

25 मई- सोमवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 864, 33 की मौत।

26 मई- मंगलवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 870, 33 की मौत।

27 मई- बुधवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 875, 35 की मौत।

28 मई- गुरुवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 882, 38 की मौत।

29 मई- शुक्रवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 887, 39 की मौत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.