Move to Jagran APP

AGRA CoronaVirus News Update: शुक्रवार भी शुक्र भरा रहा, आंकड़ा पहुंचा 843

AGRA CoronaVirus News Update ताजनगरी में शुक्रवार रात आए छह नए केस। एक्टिव केस रह गए 105।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 08:52 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 09:57 PM (IST)
AGRA CoronaVirus News Update: शुक्रवार भी शुक्र भरा रहा, आंकड़ा पहुंचा 843
AGRA CoronaVirus News Update: शुक्रवार भी शुक्र भरा रहा, आंकड़ा पहुंचा 843

22-05-2020 शुक्रवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 843, 28 की मौत, 707 लोग हुए ठीक।

loksabha election banner

आगरा, जागरण संवाददाता। सरकारी आंकड़ों पर यकीन करें तो आगरा कोरोना मुक्‍त होने की दिशा में हर रोज एक नया कदम आगे बढ़ा रहा है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार भी शुक्र भरा बीता है। दिन भर में छह नए केस आए हैं। इस तरह आंकड़ा 837 से बढ़कर 843 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को डिस्‍चार्ज होने वाले रोगियों की संख्‍या भी बढी है। अब तक कुल 707 केस स्‍वस्‍थ होकर घर लौट चुके हैं। अब शहर में प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 105 एक्टिव केस ही रह गए है। गुरुवार को शाहगंज निवासी 72 वर्षीय एक व्‍यक्ति की मौत हुई थी। इनका टेस्‍ट पॉजीटिव आया था। लेकिन इनकी मौत को शुक्रवार को भी सरकारी आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है। इसलिए मृतक संख्‍या अब भी 28 पर ही बरकरार है।

अभी तक 707 मरीज हुए ठीक, गर्भवती सहित छह नए कोरोना के केस

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की संख्या तेजी से बढ रही है। अभी तक 707 मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को दो गर्भवती सहित छह नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 843 पहुंच गई है। औलिया रोड, छीपीटोला निवासी 26 साल की नौ महीने की गर्भवती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, डिलीवरी से पहले कोरोना की जांच कराने के लिए कहा। कोरोना की पुष्टि होने पर एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। 23 साल की बिचपुरी निवासी गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। सेवला जाट, ग्वालियर रोड निवासी 79 साल के बुजुर्ग मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर जांच कराई गई। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। अर्जुन नगर निवासी 60 साल के मरीज, नरीपुरा शाहगंज निवासी 60 साल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। उधर, 11 और मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। इससे ठीक होने वाले मरीजों का फीसद 84.16 पहुंच गया है। आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटाइन किए गए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया जा रहा है। इससे पिछले एक सप्ताह से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या बढी है। 707 मरीज डिस्चार्ज होने के बाद अब 105 मरीज ही भर्ती हैं।

यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ

3 मार्च जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, पुत्रवधू, नाती।

7 मार्च जूता कारोबारी की फैक्‍ट्री में मैनेजर।

8 मार्च जूता कारोबारी की फैक्‍ट्री में मैनेजर की पत्नी।

13 मार्च बेंगलुरू से अपने मायके रेलवे कॉलोनी आई युवती।

26 मार्च अमेरिका से लौटा डॉक्टर का बेटा।

27 मार्च लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।

29 मार्च इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।

1 अप्रैल कोरोना संक्रमित बेटे के डॉक्टर पिता।

3 अप्रैल सात जमाती और जीवनी मंडी क्षेत्र के दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि।

4 अप्रैल घटिया आजम खां निवासी युवक के साथ जमाती और उनके संपर्क आए लोगों सहित 25 में कोरोना की पुष्टि।

5 अप्रैल जीवनी मंडी क्षेत्र में दुबई से लौटे युवक की मां और भाई, जगदीशपुरा के चांदी कारीगर में कोरोना की पुष्टि।

6 अप्रैल रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल के दो टेक्नीशियन, दुबई से लौटा व्यापारी, जमाती सहित पांच में कोरोना की पुष्टि।

8 अप्रैल दो नए मामलों में कोरोना की पुष्टि।

9 अप्रैल 19 मामले में पुष्टि।

10 अप्रैल पांच नए मामलों में पुष्टि, सभी जमाती।

11 अप्रैल तीन नए मामलों में पुष्टि।

12 अप्रैल 12 नए मामलों में पुष्टि।

13 अप्रैल केजीएमयू के अनुसार 35 नए केस आगरा में।

14 अप्रैल रात तक छह नए केसों में पुष्टि। एक की मौत।

15 अप्रैल बुधवार देर रात तक 19 नए केस में पुष्टि।

16 अप्रैल गुरुवार सुबह एक और मौत, पांच नए केस, कुल केस 172।

17 अप्रैल- शुक्रवार को 24 नए केस, कुल केस 196।

18 अप्रैल- शनिवार को एक मौत, 45 नए केस, 241 कुल केस।

19 अप्रैल- रविवार को 14 नए केस, कुल केस 255।

20 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 267।

21 अप्रैल- मंगलवार 41 नए केस, कुल केस 308।

22 अप्रैल- बुधवार 19 नए केस, कुल केस 327।

23 अप्रैल- गुरुवार को 8 नए केस, कुल केस 335।

24 अप्रैल- शुक्रवार को 13 नए केस, कुल केस 348।

25 अप्रैल- शनिवार को 23 नए केस, कुल केस 371।

26 अप्रैल- रविवार को 2 नए केस, कुल केस 373।

27 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 384।

28 अप्रैल- मंगलवार को 12 नए केस, कुल केस 401।

29 अप्रैल- बुधवार को 32 नए केस, कुल केस 433।

30 अप्रैल- गुरुवार को 47 नए केस, कुल केस 480।

1 मई- शुक्रवार को 21 नए केस, कुल केस 501।

2 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 543।

3 मई- रविवार को 54 नये केस, कुल केस 596।

4 मई- सोमवार को 31 नये केस, कुल केस 628।

5 मई- मंगलवार को 19 नये केस, कुल केस 640।

6 मई- बुधवार को 27 नये केस, कुल केस 667।

7 मई- गुरुवार को 11 नये केस, कुल केस 678।

8 मई- शुक्रवार को 23 नये केस, कुल केस 701।

9 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 743, मृतक संख्‍या 23।

10 मई- रविवार को 09 नये केस, कुल केस 752, मृतक संख्‍या 25।

11 मई- सोमवार को 13 नए केस, कुल केस 765, मृतक संख्‍या 25।

12 मई - मंगलवार को कुल 12 नए केस, कुल 777, मृतक संख्‍या 25।

13 मई- बुधवार को आठ नए केस, कुल 785, मृतक संख्‍या 25।

14 मई- गुरुवार को चार नए केस, कुल 789, मृतक संख्‍या 27।

15 मई- शुक्रवार शाम नौ नए केस, कुल 798, 27 की मौत।

16 मई- शनिवार शाम तक पांच नए केस, कुल 803, 27 की मौत।

17 मई- रविवार शाम तक चार नए केस, कुल 807, 27 की मौत।

18 मई- सोमवार रात तक नौ नए केस, कुल 816, 28 की मौत।

19 मई- मंगलवार रात तक सात नए केस, कुल 823, 28 की मौत।

20 मई- बुधवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 831, 28 की मौत।

21 मई- गुरुवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 837, 28 की मौत।

22 मई- शुक्रवार रात तक आगरा में कुल कोरोना संक्रमित 843, 28 की मौत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.