Move to Jagran APP

AGRA CoronaVirus News Update: छह नए केस, आंकड़ा 837 पर

AGRA CoronaVirus News Update शाहगंज निवासी वृद्ध की हुई मौत। ताजनगरी में रह गए 110 एक्टिव केस।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 08:53 AM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 09:41 PM (IST)
AGRA CoronaVirus News Update: छह नए केस, आंकड़ा 837 पर
AGRA CoronaVirus News Update: छह नए केस, आंकड़ा 837 पर

21-05-2020 गुरुवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 837, 28 की मौत, 696 लोग हुए ठीक।

loksabha election banner

आगरा, जागरण संवाददाता। गुरुवार का दिन भी सुकून भरा बीता है। रात तक छह नए केस सामने आए हैंं। गुरुवार रात तक कुल आंकड़ा 837 पहुंच चुका है। इसके इतर राहत भरी बात यह भी है डिस्‍चार्ज हाेेेेने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। गुरुवार को 36 रोगी स्‍वस्‍थ होकर घर लौटे हैं। अब ताजनगरी में 110 एक्टिव केस रह गए हैं। टोटल डिस्‍चार्ज केस 696 हो चुके हैं। हालांकि प्रशासनिक आंकड़ों में मृतक संख्‍या 28 ही है, जबकि शाहगंज निवासी वृद्ध की मौत भी गुरुवार को हुई है। इनका बुधवार को कोरोना टेस्‍ट पॉजीटिव निकला था और वेंटीलेटर पर थे। संभवत: इनको मृतक संख्‍या में शुक्रवार को शामिल किया जाए। स्‍वस्‍थ होने की दर बढ़कर 83.05 फीसद हो चुकी है। सैंपल अब तक 11462 एकत्र हुए हैं।

कोरोना के 83 फीसद मरीज ठीक, कैंसर मरीज सहित छह नए केस

कोरोना को मात देने वाले मरीजों का फीसद 83 पहुंच गया है। गुरुवार को कोरोना के 36 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। वहीं, कैंसर मरीज सहित कोरोना के छह नए केस आए हैं। इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 837 पहुंच गई है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया जा रहा है, ऐसे में हिंदुस्तान कॉलेज और एसएन मेडिकल कॉलेज सहित 36 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह कोरोना संक्रमित 696 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। अब 83 फीसद मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, 75 साल के मलपुरा के एक गांव निवासी कैंसर मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्हें भर्ती किया गया है। नवीन दवा खाना निवासी 57 साल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। प्रथ्वीनाथ फाटक निवासी 45 साल की ​महिला मरीज, कागारौल निवासी 63 साल के मरीज, खातीपाडा लोहामंडी निवासी 60 साल की महिला मरीज और वसंत विहार निवासी 40 साल के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह छह नए केस आए हैं। वहीं, मरीज डिस्चार्ज होने के बाद अब 110 मरीज ही भर्ती हैं। इनका इलाज चल रहा है।

मरीजों के ठीक होने का बढा प्रतिशत, केस हो रहे कम

पिछले एक सप्ताह से मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत लगातार बढ रहा है। इसमें बुजुर्ग, महिला और बच्चे शामिल हैं। अधिकांश मरीजों को मामूली लक्षण होने पर हिंदुस्तान कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। यहां इन्हें मल्टीविटामिन और कुछ अन्य दवा दी गई। समय से नाश्ता और खाना दिया गया। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने लगी है, इससे कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढी है। वहीं, लॉक डाउन की सख्ती के बाद लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं, कोरोना से बचाव के लिए लोग सजग हो रहे हैं, मास्क पहनने के साथ सैनेटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगते जा रहे हैं। नए केस की संख्या लगातार कम हो रही है।

यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ

3 मार्च जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, पुत्रवधू, नाती।

7 मार्च जूता कारोबारी की फैक्‍ट्री में मैनेजर।

8 मार्च जूता कारोबारी की फैक्‍ट्री में मैनेजर की पत्नी।

13 मार्च बेंगलुरू से अपने मायके रेलवे कॉलोनी आई युवती।

26 मार्च अमेरिका से लौटा डॉक्टर का बेटा।

27 मार्च लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।

29 मार्च इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।

1 अप्रैल कोरोना संक्रमित बेटे के डॉक्टर पिता।

3 अप्रैल सात जमाती और जीवनी मंडी क्षेत्र के दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि।

4 अप्रैल घटिया आजम खां निवासी युवक के साथ जमाती और उनके संपर्क आए लोगों सहित 25 में कोरोना की पुष्टि।

5 अप्रैल जीवनी मंडी क्षेत्र में दुबई से लौटे युवक की मां और भाई, जगदीशपुरा के चांदी कारीगर में कोरोना की पुष्टि।

6 अप्रैल रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल के दो टेक्नीशियन, दुबई से लौटा व्यापारी, जमाती सहित पांच में कोरोना की पुष्टि।

8 अप्रैल दो नए मामलों में कोरोना की पुष्टि।

9 अप्रैल 19 मामले में पुष्टि।

10 अप्रैल पांच नए मामलों में पुष्टि, सभी जमाती।

11 अप्रैल तीन नए मामलों में पुष्टि।

12 अप्रैल 12 नए मामलों में पुष्टि।

13 अप्रैल केजीएमयू के अनुसार 35 नए केस आगरा में।

14 अप्रैल रात तक छह नए केसों में पुष्टि। एक की मौत।

15 अप्रैल बुधवार देर रात तक 19 नए केस में पुष्टि।

16 अप्रैल गुरुवार सुबह एक और मौत, पांच नए केस, कुल केस 172।

17 अप्रैल- शुक्रवार को 24 नए केस, कुल केस 196।

18 अप्रैल- शनिवार को एक मौत, 45 नए केस, 241 कुल केस।

19 अप्रैल- रविवार को 14 नए केस, कुल केस 255।

20 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 267।

21 अप्रैल- मंगलवार 41 नए केस, कुल केस 308।

22 अप्रैल- बुधवार 19 नए केस, कुल केस 327।

23 अप्रैल- गुरुवार को 8 नए केस, कुल केस 335।

24 अप्रैल- शुक्रवार को 13 नए केस, कुल केस 348।

25 अप्रैल- शनिवार को 23 नए केस, कुल केस 371।

26 अप्रैल- रविवार को 2 नए केस, कुल केस 373।

27 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 384।

28 अप्रैल- मंगलवार को 12 नए केस, कुल केस 401।

29 अप्रैल- बुधवार को 32 नए केस, कुल केस 433।

30 अप्रैल- गुरुवार को 47 नए केस, कुल केस 480।

1 मई- शुक्रवार को 21 नए केस, कुल केस 501।

2 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 543।

3 मई- रविवार को 54 नये केस, कुल केस 596।

4 मई- सोमवार को 31 नये केस, कुल केस 628।

5 मई- मंगलवार को 19 नये केस, कुल केस 640।

6 मई- बुधवार को 27 नये केस, कुल केस 667।

7 मई- गुरुवार को 11 नये केस, कुल केस 678।

8 मई- शुक्रवार को 23 नये केस, कुल केस 701।

9 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 743, मृतक संख्‍या 23।

10 मई- रविवार को 09 नये केस, कुल केस 752, मृतक संख्‍या 25।

11 मई- सोमवार को 13 नए केस, कुल केस 765, मृतक संख्‍या 25।

12 मई - मंगलवार को कुल 12 नए केस, कुल 777, मृतक संख्‍या 25।

13 मई- बुधवार को आठ नए केस, कुल 785, मृतक संख्‍या 25।

14 मई- गुरुवार को चार नए केस, कुल 789, मृतक संख्‍या 27।

15 मई- शुक्रवार शाम नौ नए केस, कुल 798, 27 की मौत।

16 मई- शनिवार शाम तक पांच नए केस, कुल 803, 27 की मौत।

17 मई- रविवार शाम तक चार नए केस, कुल 807, 27 की मौत।

18 मई- सोमवार रात तक नौ नए केस, कुल 816, 28 की मौत।

19 मई- मंगलवार रात तक सात नए केस, कुल 823, 28 की मौत।

20 मई- बुधवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 831, 28 की मौत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.