Move to Jagran APP

डॉ. वीना को मिला सुधी शिक्षक सम्मान-फोटो

साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह के हाइकु संग्रह का विमोचन लखीमपुर खीरी की डॉ. बीना साहित्य साधिका सम्मान से सम्मानित

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 06:21 AM (IST)
डॉ. वीना को मिला सुधी शिक्षक सम्मान-फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। थियोसोफिकल सोसायटी के सूरसदन तिराहा स्थित निर्वाण लॉज में रविवार शाम साहित्य साधिका समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय हिदी संस्थान की कुलसचिव डॉ. वीना शर्मा को सुधी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। जबकि लखीमपुर खीरी की साहित्यकार डॉ. बीना रानी गुप्ता को साहित्य साधिका सम्मान दिया गया।

loksabha election banner

समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार व आरबीएस डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सुषमा सिंह के हाइकु संग्रह 'बूंद-बूंद से घट भरे' का विमोचन किया गया। नवोदित महिला प्रकाशक अनुभूति गुप्ता और वर्ष 2019 में प्रकाशित कृतियों के लिए नूतन अग्रवाल, अलका अग्रवाल, निकिता श्रीवास्तव, विजया तिवारी, माया अशोक और साझा संकलनों के लिए सविता मिश्रा, गीता यादवेंदु, सावित्री राठौर, डॉ. भावना, संगीता अग्रवाल, यशोधरा यादव यशो को सम्मानित किया गया। डॉ. गीता यादवेंदु ने बूंद-बूंद से घट भरे की भाव संपदा व शिल्प सोष्ठव पर प्रकाश डाला। समिति की संरक्षक डॉ. उषा यादव ने शिक्षक के सम्मान में कहा, मन उस शिक्षक की जय बोल, जिसने दिया खजाना विद्या का अनमोल..। डॉ. माला गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शुरुआत में मीरा परिहार ने सरस्वती वंदना, शिवसागर और सोम ठाकुर ने हिदी वंदना, डॉ. सुषमा सिंह ने संस्था का परिचय दिया। संचालन यशोधरा यादव यशो ने किया। रमा वर्मा श्याम ने अतिथियों का स्वागत किया।

स्वतंत्रता सेनानी सरोज गौरिहार, डॉ. श्यामलाल यादव, अशोक रावत, त्रिमोहन तरल, डॉ. राजेंद्र मिलन, नीलम भटनागर, सावित्री राठौर, अनिल कुमार शर्मा, अलका अग्रवाल, शांति नागर, रेखा कक्कड़, अलका चौधरी, कमला सैनी, रेखा शर्मा और डॉ. शशि सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.