Move to Jagran APP

Top Agra News of the Day 16th July 2019, झूमे मुडि़या संत, नाइजीरियन ठग, खेत में खजाना, लावारिस बंदूक

गोवर्धन में मुडि़या पूर्णिमा पर निकली भव्‍य शोभायात्रा। घोड़े की दवा के नाम पर ठगी करने वाला नाइजीरियन गिरफ्त में। खेत में खजाने का मचा हल्‍ला। एक्‍सप्रेस वे पर मिली बंदूक।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 07:30 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 07:30 PM (IST)
Top Agra News of the Day 16th July 2019, झूमे मुडि़या संत, नाइजीरियन ठग, खेत में खजाना, लावारिस बंदूक

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में मंगलवार, 16 जुलाई 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

loksabha election banner

मुडि़या संतों की भव्‍य शोभायात्रा

संत सनातन का स्‍वर्णिम इतिहास एक बार पुन: गोवर्धन की धरती पर जीवंत हो उठा। पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित मेले का समापन मंगलवार को मुडि़या संतों की भव्‍य शोभायात्रा के साथ हुआ। करीब पांच सैकड़ा मुडि़या संत सिर मुंडवाकर शोभायात्रा में शामिल हुए। ढोल और मृदंग की थाप पर नाचते-गाते संतों को देखने के लिए देशभर से लोग जुटे थे। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह संतों पर पुष्‍प वर्षा भी हुई।

नाइजीरियन ठग गुरुग्राम से गिरफ्तार

घोड़ों की शक्तिवर्धक दवाओं के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के विदेशी सरगना को आगरा की साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। नाइजीरिया के लागोस शहर का रहने वाला सरगना एंड्रृयू डेनियल गुरुग्राम के डीएलएफ सिटी में किराए पर रहकर गैंग को चला रहा था। वह भारत में छात्र वीजा पर आया था। उसकी वीजा की अवधि वर्ष 2015 में खत्म हो चुकी थी। गैंग ने

हरीपर्वत क्षेत्र के गांधी नगर निवासी अवध नारायण त्रिपाठी को अपना शिकार बनाया था। गैंग ने त्रिपाठी से 30 लाख रुपये ठगे थे।

खेत में खजाने पर दौड़ पड़़े़े लोग

खेत में खोदाई के दौरान एक बक्‍सा सोने से भरा निकला है, यह खबर सुनते ही सैकड़ों लोगों का मजमा लग गया। मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में जीटी रोड के चौड़ीकरण कार्य के चलते मिट्टी डाली जा रही है। ठेकेदार आसपास के खेतों से खोदाई कराकर मिट्टी डाल रहा है। चर्चा फैली कि सोमवार शाम फूलसिंह के खेत में खोदाई के दौरान जेसीबी में एक बक्सा फंस कर बाहर निकल आया। चार लोगों ने मिलकर बमुश्किल बक्सा उठाया और ठेकेदार इसे अपनी गाड़ी में रखकर ले गया। हालांकि एसडीएम कुरावली रतन वर्मा ने इसे अफवाह बताया है।

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर मिली बंदूक

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह लावारिस बंदूक मिलने से सनसनी फैल गई। यूपी 100 पुलिस की पीआरवी 2629 को थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 86 के पास कंटीले तारों के नीचे बनी नाली में बंदूक दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने बंदूक को कब्जे में ले लिया। एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि बंदूक जंगली जानवरों का शिकार करने वाली है। इसमें गोली नहीं गंधक पोटाश भरकर चलाया जाता है। अब सवाल उठता है कि इस बंदूक को यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे किस उद्देश्य से छिपाया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.