Move to Jagran APP

UP Weather2019: मौसम ने बदला मिजाज, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हो रही तेज बरसात

सुबह से छाए थे बादल। चल रही थीं तेज हवाएं। दोपहर होने के साथ बदला मौसम।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 02:58 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 02:58 PM (IST)
UP Weather2019: मौसम ने बदला मिजाज, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हो रही तेज बरसात
UP Weather2019: मौसम ने बदला मिजाज, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हो रही तेज बरसात

आगरा, जागरण संवाददाता। खुश हो जाइए। कई दिनों की झुलसाने वाली गर्मी के बाद रविवार को मौसम ने अपना मिजाज थोड़ा नरम कर लिया है। सुबह धूप और बादलों की लुका छुपी के बाद बूंदाबांदी ने सुकून दिया तो शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने रविवार से मौसम के पलटी मारने की पहले ही घोषणा की हुई थी। शनिवार देर शाम गर्म हवाओं में थोड़ी सी ठंडक महसूस की गई थी। रविवार सुबह जब लोग जागे तो आसमान में बादल छाए हुए थे और तेज हवाएं चल रही थीं। रविवार अवकाश का वार होने के चलते घरों में लोग घूमने जाने का प्‍लान बना ही रहे थे कि दिन चढ़ने के साथ मौसम का मिजाज कुछ तल्‍ख होने लगा। तेज धूप ने बादलों को हटाने की कोशिश की लेकिन मौसम ने फिर अपना मिजाज बदल लिया। दोपहर एक बजे करीब से शमशाबाद, आगरा कैंट, सदर क्षेत्र में हल्‍की बूंदाबांदी होने लगी। थोड़ी ही देर में इन क्षेत्राें में तेज बारिश भी शुरु हो गई। शहर के एक हिस्‍से में हो रही बारिश ने पूरे शहर को ही राहत दी है। हालाकि तापमान में अधिक गिरावट दर्ज नहीं की गई है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शाम तक और बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम की यह मेहरबानी 15 मई तक रहेगी। अगले तीन दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। 

आसपास के जिलों में सुबह से छाए बादल 

फीरोजाबाद में सुबह से छाए बादलों ने लोगों को तपिश से राहत दी है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। रविवार का दिन होने के कारण बाजारों में भीड़ भाड़ कम नजर आई। बारिश के कई बार यहां आसार बन चुके हैं लेकिन अभी तक बरखा की बूंदें लोगों को इंतजार ही करा रही हैं। मैनपुरी में अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से बदलिया छाई हुई हैं। कासगंज में सुबह से तल्ख धूप शहरवासियों को परेशान करती रही। दोपहर में धूप के चलते राहों पर भी सन्नाटा रहा। नौकरीपेशा भी गर्मी को देख रविवार की छुट्टी में घर से बाहर नहीं निकले, लेकिन दोपहर ढाई बजे करीब मौसम में एकाएक बदलाव आया। आसमान में घने बादल छा गए, वहीं हवाएं तेज हो गई। बादल छाने से मौसम की तपिश भी कम हो गई। दोपहर 12 बजे जहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं बादल छाने के बाद लोगों को राहत मिली। रविवार को न्यूनतम तापमान भी गिर कर 25 डिग्री पर पहुंच गया। मथुरा में भी मौसम में रविवार को बदलाव आया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और सूर्य बादलों की गोद में छिपा रहा। तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। कृषि संभागीय परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र राया के तापमापी पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़कर 40 सेल्सियस डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की कमी आई। 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे खिसक कर 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। लू के थपेड़ों की जो मार पड़ रही थी। उससे आज राहत महसूस की गई। इसी तरह केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान फरह पर 43 डिग्री सेल्सियस से पारा गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस पर आकर रुका। हालांकि यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस मापा गया। आद्रता 40 फीसद रही।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.