फेसबुक पर भीम आर्मी के सदस्य की आपत्तिजनक पोस्ट
जागरण संवाददाता, आगरा: सहारनपुर के बाद भीम आर्मी ने ताजनगरी में दस्तक दे दी है। सोमवार को भीम आर्मी
जागरण संवाददाता, आगरा: सहारनपुर के बाद भीम आर्मी ने ताजनगरी में दस्तक दे दी है। सोमवार को भीम आर्मी का सदस्य होने का दावा करने वाले एक युवक द्वारा फेसबुक पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक बातें पोस्ट करने का मामला सामने आया। जानकारी होने पर ¨हदू संगठन के सदस्यों में आक्रोश फैल गया। आरोपी का पता लगाने के बाद पुलिस से उसे पकड़ा दिया।
¨हदू संगठन ने बोदला निवासी योगेंद्र सिंह के भीम आर्मी का सदस्य होने का दावा किया। मामले के अनुसार ¨हदू संगठन के सदस्य सोशल मीडिया में वायरल हुई सहारनपुर की घटनाओं की तस्वीरें और वीडियो देख रहे थे। इस बीच उनकी नजर बोदला निवासी योगेंद्र सिंह द्वारा सहारनपुर बवाल की पोस्ट तस्वीर पर पड़ी। योगेंद्र की फेसबुक वाल को देखा तो उसमें ¨हदू देवी-देवताओं के बारे में बेहद आपत्तिजनक बातें पोस्ट की थीं। इस पर कई लोगों ने अपने कमेंट दिए। इस पर ¨हदू संगठन के सदस्यों ने आरोपी योगेंद्र के बारे में खोजबीन शुरू कर दी। उसके आगरा के बोदला क्षेत्र निवासी होने की पता चला। घर का पता लगाने के बाद ¨हदू संगठन के सदस्यों ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी और फेसबुक पर पोस्ट की गई अभद्र टिप्पणियों के साक्ष्य दिखाए। पुलिस ने आरोपी योगेंद्र को हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचे ¨हदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री अविनाश राणा, रवि शंकर शर्मा, जितेंद्र धाकड़, सतीश कुशवाह, अरुण उपाध्याय, प्रवीण आदि ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। योगेंद्र के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मनोज चौहान ने तहरीर दी है।