विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रात के अंधेरे में तौलिया पहनकर आया युवक, घर के बाहर सोती हुई लड़की को उठाकर किया दुष्कर्म

Published: Sat, 19 Apr 2025 09:14 AM (GMT+05:30)

Agra News आगरा के खेरागढ़ में एक 12 वर्षीय बालिका को सोते समय गांव के ही एक व्यक्ति ने अगवा ...और पढ़ें

बालिका से दुष्कर्म के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा। साथ हैं अन्य पुलिस अधिकारी। सौजन्य: पुलिस
बालिका से दुष्कर्म के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा। साथ हैं अन्य पुलिस अधिकारी। सौजन्य: पुलिस

HighLights

  1. घर से 500 मीटर की दूरी पर ही की घिनौनी हरकत, आरोपित फरार
  2. बालिका को उठाकर ले जाते आरोपित की मिली सीसीटीवी फुटेज

संसू, जागरण-खेरागढ़ (आगरा)। Agra News: खेरागढ़ क्षेत्र में घर में सो रही 12 वर्षीय बालिका को गुरुवार रात गांव का ही आरोपित उठाकर ले गया। बस्ती के बीच से होकर पांच सौ मीटर की दूरी पर ले जाकर उसने बालिका से दुष्कर्म किया। इसके बाद बदहवास हालत में छोड़कर भाग गया।

बालिका के घर पहुंचने पर पुलिस को जानकारी हुई। इसके बाद शुक्रवार सुबह आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। बस्ती में घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपित के आने और जाने की रिकॉर्डिंग हो गई है। इसमें आरोपित बालिका को गोद में उठाकर ले जाता दिख रहा है।

खेरागढ़ क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात को 12 वर्षीय बालिका अपने छोटे भाई बहनों के साथ घर में सो रही थी। पिता मनोज रात में जगनेर में काम करने गए थे। स्वजन के अनुसार, रात डेढ़ बजे घर में साेती 12 वर्षीय बालिका को गांव में रहने वाला ओमवीर लोदी उठाकर ले गया।घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर एक देवस्थान के पास ले जाकर आरोपित ने बालिका से दुष्कर्म किया। इसके बाद बालिका को वहीं छोड़कर आरोपित उसके घर की ओर वापस आ गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपित।

गोद में ले जाता दिखा आरोपित

एक घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपित की रिकॉर्डिंग हो गई। इसमें वह डेढ़ बजे बालिका को गोद में उठाकर ले जाता दिख रहा है। थोड़ी देर बाद ही वह वापस आता दिख रहा है। उसके निकलने के बाद बालिका बाद में वहां से घर की ओर लौटती है। बालिका के घर पहुंचने पर स्वजन को घटना की जानकारी हुई। शुक्रवार सुबह 10 बजे बालिका के पिता के जगनेर से लौटने के बाद स्वजन थाने पहुंचे और तहरीर दे दी।

फोरेंसि की टीम मौके पर पहुंची

डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। फाेरेंसिक टीम और डाग स्क्वाड को बुलाया गया।देवस्थान के पास खून पड़ा मिला।फोरेंसिक टीम ने यहां से नमूने लिए हैं। डीसीपी अतुल शर्मा ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपित ओमवीर फरार है। उसकी गिरफ्तारी को पांच टीम लगाई गई हैं। जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

UP Weather: यूपी में बदला मौसम: मेरठ में आंधी-बरसात ने मचाई तबाही, कई जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट

RSS Chief Mohan Bhagwat: 'हिंदू समाज जाति-पात से ऊपर उठकर कार्य करे' आज दो शाखाओं में शामिल होंगे संघ प्रमुख भागवत

आरोपित के खिलाफ हैं मजबूत साक्ष्य

बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपित के खिलाफ मजबूत साक्ष्य हैं। घटनास्थल पर मिले खून के पुलिस ने नमूने लिए हैं। आरोपित बालिका को रात में उठाकर ले जाता हुआ सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है। इसके बाद वह लौटता भी दिख रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग हासिल कर ली है। यह अदालत में मजबूत साक्ष्य बनेगी।