Move to Jagran APP

Hookah Bar in Agra: कोरोना काल में उड़ाए जा रहे थे धुंए के छल्‍ले, पुलिस के छापे में 10 गिरफ्तार

हुक्का बार में पुलिस का छापा 10 गिरफ्तार। ताजगंज क्षेत्र में कॉलोनी बाहर बेसमेंट में चल रहा था हुक्का बार। हटा दिया था नाम का बोर्ड संचालक मौके से हुआ फरार। कोरोना संक्रमण के कारण हुक्का बार पर प्रदेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 08:53 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 09:50 AM (IST)
Hookah Bar in Agra: कोरोना काल में उड़ाए जा रहे थे धुंए के छल्‍ले, पुलिस के छापे में 10 गिरफ्तार
हुक्का बार में पुलिस का छापा, 10 गिरफ्तार।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजगंज क्षेत्र की पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी के बाहर पंचवटी प्लाजा के बेसमेंट में हुक्का बार चल रहा था। शुक्रवार रात को पुलिस ने छापा मारकर 10 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। हुक्का बार संचालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण के कारण हुक्का बार पर प्रदेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। पिछले दिनों ताजगंज क्षेत्र में एक हुक्का बार में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने छापा मारकर हुक्का जब्त किए थे। संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ। इसके बाद ताजगंज के पंचवटी प्लाजा के बेसमेंट में संचालित हुक्का बार के बाहर से बोर्ड हटा दिया गया था। शुक्रवार रात को पुलिस को यहां हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली।

इंस्पेक्टर ताजगंज नरेंद्र कुमार सिंह ने फोर्स के साथ रात 10 बजे छापा मारा। यहां हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस के पहुंचते ही खलबली मच गई। पुलिस ने मौके से एक हुक्का जब्त कर लिया। हुक्का बार संचालक बरौली अहीर निवासी राघव राठौर मौके से फरार हो गया। जबकि 10 युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें अधिकतर हुक्का पीने वाले थे। जबकि कुछ हुक्का बार के कर्मचारी हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। ताजगंज नरेंद्र कुमार ने बताया कि हुक्का बार संचालक और गिरफ्तार दस युवकों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ये हुए गिरफ्तार

ताजगंज के एमपी पुरा गुम्मट निवासी करन, तुलसी चबूतरा निवासी दीपक, अतुल, रवि राठौर, करभना निवासी विजय, बरौली अहीर निवासी अनुभव, धर्मेश वाटिका निवासी हर्ष सिंह, अमिता नगर निवासी शिवम,प्रशांत और विशाल शर्मा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.