विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के सिद्धार्थनगर में बिजली विभाग का शिकंजा, 63 बड़े बकाएदारों का काटा कनेक्शन; 9 टीमों ने की छापेमारी

Published: Thu, 12 Jun 2025 09:47 PM (IST)

सिद्धार्थनगर में बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए मार्निंग रेड ड्राइव अभियान चलाया। इस दौरान 63 घरों की ...और पढ़ें

63 बड़े बकाएदारों का बिजली कनेक्शन कटा, 5.42 लाख की हुई वसूली
63 बड़े बकाएदारों का बिजली कनेक्शन कटा, 5.42 लाख की हुई वसूली

HighLights

  1. 63 घरों की बिजली काटी गई |
  2. 5.42 लाख रुपये की वसूली |
  3. बिजली चोरी पर विभाग सख्त |

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। बिजली विभाग ने जिले में बिजली चोरी पर शिकंजा कसने के लिए गुरुवार को मार्निंग रेड ड्राइव अभियान चलाया। सुबह छह बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में विभाग की नौ टीमों ने एक साथ छापेमारी कर 63 घरों की बिजली काट दी और बड़े बकायेदारों से राजस्व की वसूली की।

अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में बनी टीम में शामिल एसडीओ योगेश बघेल, जेई अनिल यादव, जेई संदीप कुमार, जेई कुंदन, जेई राजीव सिंह ने ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों कल्याणपुर (बर्डपुर उपकेंद्र), ग्राम जियाभारी (बढ़नी उपकेंद्र) एवं मदनपुर (उसका बाजार उपकेंद्र) बृहद मास रेड अभियान चलाया।

बिजली विभाग की नौ टीमों ने सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक लगातार चेकिंग किया। जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। 63 घरों का कनेक्शन, बिल बकाया होने पर काटा गया। जिनके ऊपर लगभग 10.21 लाख का बिजली बिल बकाया था। चेकिंग के दौरान करीब 5.42 लाख रुपये के बकाए बिल की वसूली की गई।

ऊर्जा खपत के सही मापन व विश्लेषण के लिए स्मार्ट मीटर अभियान के तहत 150 परिसरों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान कुल 29 संयोजन पर अधिक भार का उपयोग पाया गया। जिन पर कुल 37 किलोवाटभार वृद्धि की गई। चार नए संयोजन निर्गत किए गए और तीन संयोजनों का विधा परिवर्तन किया गया।

13 उपभोक्ताओं के यहां मीटर आर्मड केबल लगाकर परिसर के बाहर स्थापित किये गये 26 संयोजनों पर स्मार्ट मीटर लगाया गया।

अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि आगे भी प्रतिदिन मॉर्निंग रेड एवं मेगा ड्राइव अभियान चलाकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर शिकंजा कसा जाएगा। 10 हजार रुपए से अधिक बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन कर शिकंजा कसा जाएगा एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काटकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।