विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IGI Airport को फेक X अकाउंट से मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Published: Fri, 09 May 2025 07:34 PM (IST)

Delhi Airport Bomb Threat दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप ...और पढ़ें

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली फर्जी धमकी। फाइल फोटो
Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली फर्जी धमकी। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली फेक धमकी।
  2. सुरक्षा एजेंसियां से कार्रवाई करने की उठाई मांग।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई है।

यह धमकी एक्स पर पाकिस्तानी सेना के कथित आधिकारिक हैंडल से दी गई है। ट्वीट में किसी एक एयरपोर्ट पर आग लगी फोटो लगाकर कहा गया, 'दिल्ली एयरपोर्ट को तुरंत खाली कर दो, इसे राख में बदल दिया जाएगा।'

 एयरपोर्ट पर एक विमान को आग की लपटों में घिरा दिखाया गया

धमकी के साथ एक आग लगी फोटो में एयरपोर्ट पर एक विमान को आग की लपटों में घिरा दिखाया गया है। हालांकि, आईजीआई एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस तस्वीर को फर्जी करार देते हुए इसे भ्रामक और उकसाने वाला बताया है। प्रबंधन ने जवाब में ट्वीट किया, 'हम इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना और उकसावेपूर्ण कंटेंट की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

यात्रियों और आम जनता से अनुरोध है कि वे केवल सत्यापित स्रोतों पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें। गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ को इस मामले में टैग कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट पर जांच तेज कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: आईजीआई एयरपोर्ट पर रद रहीं 138 उड़ानें, डायल की अपील- अफवाहों पर न दें ध्यान