विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'माफ करना...' अपना आखिरी ग्रैंड स्‍लैम मैच खेलने के बाद कोर्ट पर रो पड़ी Sania Mirza, देखें वायरल वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Fri, 27 Jan 2023 10:27 AM (IST)

Sania Mirza crying after AUS open final भारत की स्‍टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपने आखिरी ग्रैंड स्‍लैम में ...और पढ़ें

Sania Mirza Crying: सानिया मिर्जा अपने विदाई भाषण में भावुक हो गईं
Sania Mirza Crying: सानिया मिर्जा अपने विदाई भाषण में भावुक हो गईं

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारत की दिग्‍गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा शुक्रवार को अपने आखिरी ग्रैंड स्‍लैम इवेंट के बाद कोर्ट पर रो पड़ी। सानिया अपने आखिरी ग्रैंड स्‍लैम प्रतियोगिता में रनर्स-अप रहीं। ऑस्‍ट्रेलियन ओपन के मिक्‍स्‍ड डबल्‍स इवेंट के फाइनल में भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्‍ना की जोड़ी को ब्राजील की लुईस स्‍टेफनी व राफेल मातोस की जोड़ी से शिकस्‍त मिली।

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्‍ना की जोड़ी को स्‍टेफनी-मातोस के हाथों सीधे सेटों में 6-7 और 2-6 के अंतर की शिकस्‍त मिली। पता हो कि ब्राजीलियाई जोड़ी अपना पहला ग्रैंड स्‍लैम खिताब जीता है। अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान जब सानिया मिर्जा का नाम लिया गया, तो दर्शकों ने काफी उत्‍साह के साथ अपनी चहेती सुपरस्‍टार का स्‍वागत किया।

सानिया मिर्जा ने रोड लेवर एरीना पर भाषण देते समय कहा, 'अगर मैं रोई, तो यह खुशी के आंसू होंगे। मैं कुछ और टूर्नामेंट्स खेलने वाली हूं, लेकिन 2005 में मेलबर्न में मेरे करियर की शुरुआत हुई। माफ करना.... यहां सानिया फूट-फूटकर रोने लगीं।' भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी ने खुद को संभाला और आगे अपनी बात जारी रखी।

उन्‍होंने कहा, 'मैंने सेरेना विलियम्‍स का सामना किया। मुझे यहां बार-बार आने का मौका मिला और आप सभी के सामने खेला। आप लोगों में मुझे यहां घर जैसा महसूस कराया। रोड लेवर एरीना विशेष है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि अपने बेटे के सामने यहां ग्रैंड स्‍लैम फाइनल खेल सकूंगी। हां, ऐसा हुआ और मैंने फाइनल खेला।' ऑस्‍ट्रेलियाई ओपन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने सानिया का वीडियो पोस्‍ट करने के साथ ही लिखा, 'हम आपको प्‍यार करते हैं सानिया।' भारतीय टेनिस स्‍टार का यह वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा का खिताबी सपना टूटा, रोहन बोपन्‍ना के साथ फाइनल जीतने से चूकी

यह भी पढ़ें: Sania Mirza: मिनी स्कर्ट से लेकर तिंरगे के अपमान तक, सानिया मिर्जा का विवादों से रहा है गहरा नाता