Move to Jagran APP

Sania Mirza: मिनी स्कर्ट से लेकर तिंरगे के अपमान तक, सानिया मिर्जा का विवादों से रहा है गहरा नाता

Sania Mirza Top 5 Controversies सानिया ने मिर्जा अर्जुन अवॉर्ड पद्म श्री अवार्ड पद्म भूषण अवॉर्ड जैसे 6 बड़े चैंपियनशिप मेडल जीते हैं। लेकिन बतौर स्टार उन्हें भी करियर कई विवादों का सामना करना पड़ा। ऐसे में जानते हैं सानिया के करियर से जुड़े 5 बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में।

By Jagran NewsEdited By: Priyanka JoshiPublished: Sat, 07 Jan 2023 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jan 2023 01:19 PM (IST)
Tennis Player Sania Mirza TOP 5 Controversies (Photo-design)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Sania Mirza TOP 5 Controversies। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने पेशेवर टेनिस छोड़ने का फैसला किया है। 36 साल की उम्र में सानिया फरवरी में दुबई में होने वाले टूर्नामेंट में आखिरी बार खेलती हुई नजर आएगी। उनके इस फैसले ने फैंस को निराश कर दिया है। बता दें कि सानिया ने मिर्जा अर्जुन अवॉर्ड, पद्म श्री अवार्ड, पद्म भूषण अवॉर्ड जैसे 6 बड़े चैंपियनशिप मेडल जीते हैं। लेकिन बतौर स्टार उन्हें भी करियर कई विवादों का सामना करना पड़ा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं सानिया के करियर से जुड़े 5 बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में।

loksabha election banner

Sania Mirza से जुड़ी 5 सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी

1. सानिया के खिलाफ फतवा

8 सिंतबर साल 2005 की वो तारीख जब सानिया (Sania Mirza) के खिलाफ फतवा जारी किया गया था। बता दें कि एक टेनिस खिलाड़ी के खिलाफ छोटी स्कर्ट पहनने के लिए दस साल पहले एक फतवा (इस्लामी कानून में एक आधिकारिक फैसला) लिया गया था। सानिया अपने पहनावे के कराण कई आलोचना का सामना करना पड़ा। उनकी ड्रेस को लेकर एक मुस्लिम धर्मगुरु ने फतवा जारी किया।

2. मस्जिद में सानिया मिर्जा

बता दें कि साल 2007 में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के खिलाफ मस्जिद में प्रवेश के साथ ही शूटिंग करने की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके शूटिंग के चलते स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की थी। प्रदर्शकारियों ने कहा था कि खिलाड़ी के मस्जिद में प्रवेश करने के बाद मुस्लिम धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

3. तिरंगे का कथित अपमान

साल 2008 में सानिया मिर्जा (Sania Mirza) पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने का बड़ा आरोप लगा था। दरअसल, उन्हें भारत के राष्ट्रीय ध्वज के बगल में एक टेबल के ऊपर पैर रखते हुए देखा गया था। एक सामाजिक रायकर्ता प्रकाश सिंह ठाकुर ने इसके खिलाफ राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम के तहल मामला दर्ज किया। हालांकि ये फोटो फर्जी थी।

4. पहले सगाई तोड़ना पड़ा भारी

सानिया (Sania Mirza) ने अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा को डेट किया और साल 2009 में हैदराबाद में उनसे सगाई की। हालांकि, 6 महीने के बाद दोनों के बीच आपसी कहासुनी के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और सगाई तोड़ दी।

5. तलाक की चर्चा

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) की जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद रहा उनका विवाह। बता दें कि साल 2012 में सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचा ली। उनकी शादी से भारत और पाकिस्तान में खूब बवाल हुआ और न सिर्फ उन्हें आलोचाओं का सामना करना पड़ा बल्कि उनकी देशभक्ति पर भी सवाल उठाए गए। वहीं पिछले काफी समय से दोनों के तलाक की खबरों ने एक अलग विवाद खड़ा किया है

यह भी पढ़िए:

Sania Mirza ने पेशेवर टेनिस से संन्‍यास की कर दी पुष्टि, अगले महीने खेलेंगी अपना आखिरी टूर्नामेंट

आस्ट्रेलिया में नोवाक जोकोविक ने दर्ज की लगातार 30वीं जीत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.