विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shoaib Malik की तीसरी शादी पर सामने आया Sania Mirza का रिएक्शन, पूर्व टेनिस स्टार ने एक्स पति को इस तरह दी बधाई

Published: Sun, 21 Jan 2024 01:19 PM (IST)

Sania Mirza Reaction पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के एक्स हसबैंड शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ...और पढ़ें

Sania Mirza का शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद रिएक्शन आया सामने
Sania Mirza का शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद रिएक्शन आया सामने

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sania Mirza Reaction: पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के एक्स हसबैंड शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से शादी कर ली है। शोएब की यह तीसरी शादी है, जिसके बाद सानिया मिर्जा का उनकी शादी के बाद रिएक्शन सामने आया है। सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा ने भी स्टेटमेंट जारी किया है। सानिया के परिवार वालों ने फैंस से अपील की है कि वह सानिया की प्राइवेसी का सम्मान करें।

Sania Mirza का शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद रिएक्शन आया सामने

दरअसल, सानिया मिर्जा ने 'खुला' के जरिए शोएब मलिक से अलग होने का फैसला लिया। दोनों की शादी साल 2010 में हुई थी। दोनों के बेटे का नाम इजान मिर्जा मलिक है। शादी के बाद दोनों ही दुबई शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद 2022 में उनके अलग होने की खबरें सामने आई थी और अब यह दोनों आधिकारिक तौर से अलग हो चुके हैं। शोएब ने तीसरी बार शादी कर ली है। उन्होंने सना जावेद को अपना हमसफर बनाया।

इस बीच दोनों की शादी के बाद सानिया के परिवार ने कहा कि सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उनके लिए यह बताना जरूरी हो गया है कि कुछ महीने पहले ही उनका और शोएब का तलाक हो चुका है। वह शोएब को उनके आगे के नए सफर के लिए शुभकामनाएं देती हैं।

यह भी पढ़ें:Shoaib Malik से क्यों Sania Mirza को लेना पड़ा तलाक? रिपोर्ट से सामने आई वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

उनके जीवन के इस संवेदनशील दौर में, हम सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करना चाहेंगे कि वे किसी भी अटकलबाजी में शामिल होने से बचें और उनकी गोपनीयता की आवश्यकता का सम्मान करें।