टेनिस रैंकिंग में सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस को नुकसान, रामनाथन को फायदा
भारतीय खिलाड़ियों के लिए नई रैंकिंग मिली-जुली रही है।
By Bharat SinghEdited By: Published: Tue, 22 Aug 2017 01:14 PM (IST)Updated: Tue, 22 Aug 2017 01:14 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के टेनिस खिलाड़ियों को एटीपी द्वारा जारी ताजा टेनिस रैंकिंग में मिली-जुली खबर मिली है। रामकुमार रामनाथन रैंकिंग में भारत के शीर्ष सिंगल्स खिलाड़ी बन गए हैं। डबल्स में लिएंडर पेस और डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा नीचे खिसक गए हैं।
रामनाथन सिनसिनाटी ओपन में अच्छे प्रदर्शन के कारण 24 पायदान की छलांग लगाकर 156वें स्थान पर आ गए हैं। वह अब युकी भांबरी से दो पायदान आगे हैं। भांबरी एक स्थान नीचे 158वें नंबर पर खिसक गए हैं।
डबल्स में रोहन बोपन्ना 17वें स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, पेस एक स्थान नीचे 64वें नंबर पर खिसक गए हैं। उनके बाद दिविज शरण (67) और पेस के नए जोड़ीदार पूरव राजा (68) का नंबर आता है। सानिया एक स्थान नीचे आठवें नंबर पर आ गई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें