विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sachin Tendulkar से लेकर हरभजन सिंह तक, इन भारतीय दिग्गजों ने Sania Mirza को दी सफल करियर की बधाई

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Fri, 27 Jan 2023 04:41 PM (IST)

Australian Open 2023 Sania Mirza ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में 27 जनवरी यानी आज मिक्सड डबल का फाइनल मुकाबला खेला गया। ...और पढ़ें

Tennis Player, Sania Mirza Australian Open 2023( Photo-design)
Tennis Player, Sania Mirza Australian Open 2023( Photo-design)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Sania Mirza Australian Open 2023। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में 27 जनवरी यानी आज मिक्सड डबल का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में सभी की निगाहें बने हुई थी। क्योंकि, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) का आज आखिरी ग्रैंड स्लैम मुकाबला था।

बता दें कि सानिया (Sania Mirza) को अपने आखिरी ग्रैंड स्लैम मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम में चैंपियन बनने का सपना भी अधूरा रह गया। इस मैच में हारने के बाद सानिया काफी इमोशनल हो गई और उन्होंने सभी को धन्यवाद भी किया।

Sania Mirza का ग्रैंड स्लैम में चैंपियन बनने का टूटा सपना

दरअसल, भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने 27 जनवरी को अपने करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम मैच खेला। यह मैच ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेला गया, जिसके मिक्स्ड डबल्स फाइनल में सानिया अपने पार्टनर बोपन्ना के साथ उतरी। हालांकि, मैच में सानिया को हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि सानिया और रोहिन की जोड़ी फाइनल मैच में ब्राजील की लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस से भिड़ी, इस मैच में भारतीय जोड़ी को 6-7,2-6 के अंतर से हार मिली। मैच में मिली हार के बाद सानिया काफी इमोशनल हो गई।

इस दौरान सानिया के आंखों में आंसू तक आ गए थे और उन्हें रोता देख हर किसी की आंखे नम हो गई। इस दौरान सानिया ने कहा, 'मेरा प्रोफेशनल करियर मेलबर्न में ही शुरू हुआ।' इसके बाद वह रोने लगी। थोड़ी देर बाद सानिया ने कहा,

''साल 2005 में मैंने तीसरे राउंड में सेरेना विलियम्स के सामने जब से खेलना शुरू किया तो मैं 18 साल की थी। मेरी उम्र के लिए वह काफी डरावना था, लेकिन मैं बार-बार यहां आई और कुछ टूर्नामेंट में जीत प्राप्त हुई। मेरा करियर इसी जगह समाप्त हुआ, मुझे इससे शानदार जगह नहीं मिल सकती थी''

बता दें कि सानिया मिर्जा के संन्यास के बाद महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), हरभजन सिंह(Harbhajan Singh), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), मिताली राज (Mithali Raj) ने ट्वीट कर उन्हें सफल करियर की बधाइयां दी है। इसके अलावा बॉलीवुड के स्टार्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। 

इन क्रिकेटर्स ने Sania Mirza को दी सफल करियर की बधाई

यह भी पढ़ें:

'माफ करना...' अपना आखिरी ग्रैंड स्‍लैम मैच खेलने के बाद कोर्ट पर रो पड़ी Sania Mirza, देखें वायरल वीडियो

यह भी पढ़ें:

Australian Open: सानिया मिर्जा का खिताबी सपना टूटा, रोहन बोपन्‍ना के साथ फाइनल जीतने से चूकी