Coronavirus: फंड जुटाने के लिए यादगार टी-शर्ट नीलाम करेंगे टेनिस स्टार राफेल नडाल
Coronavirus फंड जुटाने के लिए टी-शर्ट नीलाम करेंगे दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल
पेरिस, रायटर्स। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए अपने यहां के लोगों के लिए फंड जुटाएंगे। इसके लिए उनको अपनी एक यादगार चीज को नीलाम करना होगा। जी हां, कोरोना वायरस के खिलाड़ी लड़ाई लड़ने के लिए धनराशि जुटाने के लिए राफेल नडाल ने अपनी टी-शर्ट को नीलाम करने का फैसला किया है जो उन्होंने फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहनी थी।
राफेल नडाल को जो भी रकम इस टी-शर्ट को नीलाम करने से मिलेगी। इस धनराशि को नडाल स्पेनिश रेड क्रॉस संस्था को दान करेंगे, जो इस समय कोरोना वायरस से लड़ रहे लोगों की मदद कर रही है। बता दें कि राफेल नडाल ने यह टी-शर्ट पिछले साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहनी थी और उन्होंने खिताबी जीत भी हासिल की थी। नडाल के अलावा स्पेन के पूर्व साइकिल चालक एल्बटरे कोंटाडोर भी अपनी एक साइकिल नीलाम करेंगे।
सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में रोजर फेडरर के बाद दूसरे नंबर पर चल रहे राफेल नडाल ने अपना 19वां ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन में पूरा किया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वे सेमीफाइनल से बाहर हो गए थे। गौरतलब है कि कई टेनिस खिलाड़ियों ने अपने-अपने देश की मदद इस संकट में की है। नडाल भी अपने देश के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं।
बता दें कि चीन के वुहान शहर से निकली इस महामारी ने इटली के बाद स्पेन में ही सबसे ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस से हुई है। कोरोना वायरस से स्पेन में अब तक साढ़े 14 हजार लोगों की जान चली गई है। वहीं, एक लाख 46 हजार से ज्यादा लोग स्पेन में अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि, 48 हजार लोग अब तक इससे उबर चुके हैं, लेकिन हालात अभी भी पूरे स्पेन में सामान्य नहीं हैं।