विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rafael Nadal ने जोकोविच से हारने के बाद आखिरकार दे दिए संन्‍यास के संकेत, बोले- Olympics 2024 के बाद सुनाऊंगा फैसला

Published: Tue, 30 Jul 2024 11:16 AM (IST)

नोवाक जोकोविच ने राफेल नडाल (Rafael Nadal) को पहले सेट में 6-1 और दूसरे सेट में 6-4 से हराया। नडाल ...और पढ़ें

Rafael Nadal ने जोकोविच से हारने के बाद आखिरकार दे दिए संन्‍यास के संकेत
Rafael Nadal ने जोकोविच से हारने के बाद आखिरकार दे दिए संन्‍यास के संकेत

HighLights

  1. Rafael Nadal ने जोकोविच से हारने के बाद दिए संन्‍यास के संकेत
  2. Olympics 2024 के बाद सुनाऊंगा फैसला- Rafael Nadal
  3. नोवाक जोकोविच ने राफेल नडाल को हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टेनिस स्टार राफेल नडाल (Rafael Nadal) का पेरिस ओलंपिक 2024 के मेंस सिंगल्स में नोवाक जोकोविच से सामना हुआ। इस मैच में नोवाक जोकोवच ने दो सेट जीतकर बाजी मारी और तीसरे राउंड के लिए क्वालिफाई किया।

वहीं, राफेल नाडाल का हार के साथ ही सफर समाप्त हुआ। नडाल का मेंस सिंगल्स में मेडल जीतने का सपना अधूरा रह गया। जोकोविच से मिली करारी हार के बाद नडाल ने अपने संन्यास को लेकर बड़े संकेत दिए।

Rafael Nadal का Paris Olympics में पदक जीतने का टूटा सपना

दरअसल, नोवाक जोकोविच ने राफेल नडाल (Rafael Nadal) को पहले सेट में 6-1 और दूसरे सेट में 6-4 से हराया। नडाल हाल ही में अपनी पुरानी फॉर्म में दिख रहे थे और पहले सेट में उनकी सभी कोशिशें नाकाम हो गईं। दूसरे सेट में, नडाल 4-0 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और स्कोर 4-4 तक ले आए। हालांकि, जोकोविच ने अंत में 6-4 से सेट जीतकर मैच अपने नाम किया।

नडाल को अपने ही गढ़ में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। करीब 20 साल बाद दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे के सामने थे। वहीं, जोकोविच से सीधे सेट में मिली करारी हार के बाद नडाल ने संन्यास के संकेत दिए।

नडाल ने कहा कि जब पेरिस ओलंपिक 2024 खत्म हो जाएगा, तो मैं अपनी भावनाओं और संवेदनाओं के आधार पर जरूर फैसला लूंगा।

यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: मनिका बत्रा का कोई सानी नहीं, अंतिम-16 में पहुंचने वाली बनीं पहली भारतीय टेबल टेनिस स्टार

बता दें कि राफेल नडाल ने साल 2008 ओलंपिक में मेंस सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, 2016 में मेंस डबल्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। भले ही सिंगल्स में उन्हें इस बार हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन डबल्स में उनकी और कार्लोस अल्काराज की जोड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

यह भी पढ़ें: Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मिली हार से निराश Rohan Bopanna ने लिया संन्यास, कहा- मैंने भारत के लिए अंतिम मैच खेल लिया