विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Olympics Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच ने जीता पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल, फाइनल में कार्लोस अल्काराज को हराया

Published: Sun, 04 Aug 2024 08:57 PM (IST)

नोवाक जोकोविच ने कार्लोस अल्काराज को सीधे सेटों में हराकर मेंस टेनिस में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वह इस ...और पढ़ें

Novak Djokovic win First Olympic gold. फोटो- रायटर
Novak Djokovic win First Olympic gold. फोटो- रायटर

HighLights

  1. नोवाक जोकोविच ने टेनिस में जीता गोल्ड मेडल
  2. जोकोविच ने कार्लोस अल्काराज को सीधे सेटों में हराया
  3. जोकोविच टेनिस में सबसे उम्रदराज ओलंपिक चैंपियन बने

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में नोवाक जोकोविच ने मेंस टेनिस एकल में कार्लोस अल्काराज को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता। जोकोविच ने अल्कराज को सीधे सेटों में 7-6 (7-3), 7-6 (7-2) से हराया। वह टेनिस में सबसे उम्रदराज ओलंपिक चैंपियन भी बने। अल्काराज के पास टेनिस में सबसे कम उम्र के ओलंपिक विजेता बनने का मौका था, लेकिन वह चूक गए।

अल्काराज के लिए शुरुआती सेट की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने अपनी सर्विस को बनाए रखने के लिए एक ब्रेक पॉइंट बचाया। जोकोविच ने तीन ब्रेक पॉइंट हासिल किए, लेकिन अल्काराज ने स्कोर 2-2 कर दिया। अगले गेम में, अल्काराज के पास जोकोविच की सर्विस तोड़ने का मौका था, लेकिन जोकोविच ने अपनी सर्विस बनाए रखी।

टाई-ब्रेकर तक गया मुकाबला

नौवां गेम पूरी तरह से रोमांचक रहा। जोकोविच ने पांच ब्रेक पॉइंट बचाए और आखिरकार अपनी सर्विस बचाई और स्कोर 5-4 कर दिया। अनुभवी खिलाड़ी ने कई बार खुद को बैकफुट धकेला, लेकिन खुद को बचाने का हर बार रास्ता निकाल लिया।

यह गेम आखिरी समय तक चला, जब जोकोविच ने एक सेट पॉइंट हासिल किया, लेकिन अल्काराज ने इसे बचाकर टाई-ब्रेकर के लिए मजबूर कर दिया। टाई-ब्रेकर में भी मुकाबला 3-3 से बराबरी पर था, लेकिन जोकोविच ने लगातार चार अंक जीते।

यह भी पढे़ं- Olympics Hockey: भारतीय हॉकी टीम की 'दीवार' न भेद पाए अंग्रेज, श्रीजेश ने 12 में से 11 बार गोल बचाकर फेरा मंसूबों पर पानी

जोकोविच ने रचा इतिहास

पहले सेट की तरह दूसरा सेट भी टाई-ब्रेकर तक गया। हालांकि, अंत में सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अल्काराज को हराकर अपना पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता। वह टेनिस में सबसे उम्रदराज ओलंपिक चैंपियन भी बने। जोकोविच की उम्र 37 साल है। जोकोविच ने पांचवीं बार ओलंपिक में हिस्सा लिया।

यह भी पढे़ं- Olympics 2024, Hockey: टीम इंडिया ने दिखाया '10 का दम', ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूट आउट में हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह