विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Olympics Hockey: भारतीय हॉकी टीम की 'दीवार' न भेद पाए अंग्रेज, श्रीजेश ने 12 में से 11 बार गोल बचाकर फेरा मंसूबों पर पानी

Published: Sun, 04 Aug 2024 05:02 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2024 05:17 PM (IST)

भारतीय हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। ...और पढ़ें

पीआर श्रीजेश से पार नहीं पाए ब्रिटेन के खिलाड़ी।
पीआर श्रीजेश से पार नहीं पाए ब्रिटेन के खिलाड़ी।

HighLights

  1. क्वार्टर फाइनल में भारत की जीत के हीरो रहे श्रीजेश
  2. 12 बार में से 11 बार बचाया गोल
  3. अपना आखिरी ओलंपिक खेल रहे श्रीजेश जीत के बाद हुए भावुक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 के क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय हॉकी टीम ने अंग्रेजों को धूल चटाकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पेनल्टी शूट आउट में भारत टीम के गोलकीपर श्रीजेश को अंग्रेज खिलाड़ी नहीं भेद पाए। भारतीय टीम की इस जीत के हीरो 'दीवार' कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश रहे। यह मैच भारत के लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि 43 मिनट तक 10 खिलाड़ियों से खेलना पड़ा था।

अपना आखिरी ओलंपिक खेल रहे श्रीजेश को भारतीय हॉकी टीम की 'दीवार' कहा जाता है। क्वार्टर फाइनल मैच में दीवार ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई और भारतीय टीम के जीत का हीरो बना। 60 मिनट तक चले नॉकआउट मैच 1-1 से बराबरी होने पर मैच पेनल्टी शूटआउट की तरफ चला गया। पूरे 60 मिनट दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच जब शूट आउट में पहुंचा तो सभी की आंखे गोलकीपर पर जम गई।

12 में से 11 बार बचाया गोल

मैच में श्रीजेश ने 12 बार में से 11 बार ग्रेट ब्रिटेन को गोलकर ने से रोका। पेनल्टी शूटआउट में पहला गोल होने के बाद भारत पर दबाव बन गया था। ब्रिटेन तीसरा गोल दाने की ओर बढ़ रहा था। तभी श्रीजेश ने अपनी चतुराई दिखाई और इंग्लैंड के खिलाड़ी को गोल मिस करने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद भारत ने गोल कर 3-2 की बढ़त बनाई।

लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

इंग्लैंड को गोल करने का आखिरी मौक मिला। इस बार भारत की दीवार ने एकबार फिर कमाल दिखाया और गोल रोककर टीम की जीत की दावेदारी मजबूत कर दी। आखिरी में राजकुमार ने गोल दागकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। भारत ने 4-2 से पेनल्टी शूटआउट जीतकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जीत के बाद पूरी भारतीय टीम भावुक दिखी।

यह भी पढे़ं- Olympics Hockey: ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत में चमका जिद्दी सितारा अभिषेक, मयूर विहार की गली नंबर-25 में है घर

जीत के बाद भावुक हुए श्रीजेश

जीत के बाद गोलकीपर श्रीजेश ने कहा, मैंने खुद से कहा कि यह मेरा आखिरी मैच हो सकता है, या फिर मैंने बचा लिया तो मुझे 2 और मैच खेलने को मिलेंगे। मैं यह मैच जीतकर बेहद खुश हूं। जब अमित को रेड कार्ड मिला, तो मैंने सोचा, मैं उसके लिए सर्वश्रेष्ठ खेलना चाहता हूं क्योंकि वह एक डिफेंडर के रूप में मेरे लिए एक अच्छा सहयोगी रहा है।

यह भी पढ़ें- Olympics 2024, Hockey: टीम इंडिया ने दिखाया '10 का दम', ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूट आउट में हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह