Move to Jagran APP

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगे नोवाक जोकोविक, गोल्ड मेडल जीतने का है पूरा मौका

विंबलडन जीतने के बाद अब नोवाक जोकोविक का अगला लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक में देश को पदक जिताना है। यही कारण है कि नोवाक जोकोविक अब टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले हैं जिसकी पुष्टि उन्होंने अपने ट्विटर पर की है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 07:46 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 07:46 AM (IST)
टोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगे नोवाक जोकोविक, गोल्ड मेडल जीतने का है पूरा मौका
टोक्यो ओलंपिक खेोलों में हिस्सा लेंगे नोवाक जोकोविक

 नई दिल्ली, एएनआइ। सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने आगामी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने की पुष्टि की है। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने ट्विटर पर यह जानकारी दी कि उन्होंने टोक्यो के लिए अपनी उड़ान बुक कर ली है और वह गर्व से ओलंपिक में सर्बिया की टीम में शामिल होंगे। नोवाक जोकोविक इंग्लैंड में विंबलडन का खिताब जीतने के बाद सर्बिया लौटे हैं। नोवाक जोकोविक के पास ओलंपिक खेलों में टेनिस में गोल्ड जीतने का मौका है।

loksabha election banner

नोवाक जोकोविक ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, "मेरे छोटे दोस्त कोजिरोउ को निराश नहीं कर सकता। मैंने टोक्यो के लिए अपनी उड़ान बुक की और ओलंपिक के लिए Team Serbia में शामिल हो रहा हूं।" दरअसल, एक साल के बच्चे के साथ वीडियो कॉल करते हुए उन्होंने उसको जन्मदिन की बधाई दी, क्योंकि कोजिरोउ 6 साल का हो गया है।

गौरतलब है कि दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने रविवार को अपना छठा विंबलडन खिताब जीता। उनके नाम अब 20 ग्रैंड स्लैम हैं और वह अब स्विस टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर और स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नडाल के बराबर है। इस जीत के साथ, जोकोविक ने इस साल तीन ग्रैंड स्लैम जीत लिए हैं - ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और अब विंबलडन। शीर्ष वरीय अब अंतिम ग्रैंड स्लैम - यूएस ओपन जीतकर वर्ष का अंत उच्च स्तर पर करने की कोशिश करेंगे।

अब तक तीन ग्रैंड स्लैम इस साल जीत चुके नोवाक जोकोविक की निगाहें टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के साथ-साथ यूएस ओपन का भी खिताब जीतने पर होंगी। अगर वे ऐसा करते हैं तो वे टेनिस के खेल में एक ही साल में चारों ग्रैंडस्लैम और एक ओलंपिक मेडल जीतने वाले दुनिया के पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले सिर्फ एक महिला खिलाड़ी ने ये कारनामा कर दिखाया है। टोक्यो ओलंपिक में रोजर फेडरर और राफेल नडाल नहीं खेलने वाले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.