विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Novak Djokovic पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद हुए इमोशनल, बेटी-वाइफ को गले लगाकर रोए- VIDEO

Published: Mon, 05 Aug 2024 09:05 AM (GMT+05:30)

Novak Djokovic जोकोविच ने स्पेन के अल्काराज के खिलाफ 7-6 7-6 से जीत हासिल की और अपने 24 ग्रैंडस्लैम खिताब ...और पढ़ें

Novak Djokovic पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद हुए रोने लगे
Novak Djokovic पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद हुए रोने लगे

HighLights

  1. जोकोविच ने स्पेन के अल्काराज के खिलाफ हासिल की शानदार जीत
  2. नोवाक जोकोविच ने जीता पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल
  3. जोकोविच गोल्ड मेडल जीतने के बाद बच्चों की तरह रोने लगे

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Novak Djokovic Video। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने टेनिस सिंगल्स के फाइनल में कार्लोस अल्काराज को सीधे सेट में हराया। इसके साथ ही उन्होंने ओलंपिक में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता।

जोकोविच ने स्पेन के अल्काराज के खिलाफ 7-6, 7-6 से जीत हासिल की और अपने 24 ग्रैंडस्लैम खिताब में एक और उपलब्धि जोड़ी।

वह ओपन एरा के इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा पुरुष और महिला दोनों वर्ग में सबसे ज्यादा हफ्तों तक नंबर 1 रैंकिंग पर रहने वाले खिलाड़ी भी हैं।

Novak Djokovic ने जीता पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल

दरअसल, फाइनल मैच में जोकोविच और कार्लोस के बीच मुकाबला बहुत ही करीबी था। कोई भी खिलाड़ी अपनी सर्विस को ब्रेक नहीं कर सका, और दोनों सेट टाइब्रेक में गए।

अंत में जोकोविच ने दोनों सेट्स 7-6(3) और 7-6(2) से जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। ओलंपिक में पहला मेडल जीतने के बाद जोकोविच बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोने लगे। उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जोकोविच मेडल जीतने के बाद अपने परिवार और सपोर्ट स्टाफ के साथ जश्न मनाते समय जोर से रो रहे थे, जबकि हजारों लोग जोर-जोर से उन्हें चीयर कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Olympics Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच ने जीता पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल, फाइनल में कार्लोस अल्काराज को हराया

Sachin Tendulkar ने नोवाक डिकोविच को गोल्ड मेडल जीतने पर दी बधाई

क्रिकेट के भगवान कह जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने नोवाक डिकोविच को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा कि अच्छा काम, डिकोविच, Paris2024 में गोल्ड मेडल जीतने के लिए। कार्लोस 

ने शानदार मुकाबला किया और उनके पास एक उज्जवल भविष्य है, लेकिन जोकोविच ने जब भी सर्व किया, उसने एक शानदार Ace के साथ खेला। मेरे अनुसार, यही आज की जीत की कुंजी थी। अलकाराजज में वो सारी काबिलियत हैं, लेकिन सालों-साल सभी सतहों पर दबदबा बनाने के लिए, उन्हें अपनी सर्व को और बेहतर करना होगा।