विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Davis Cup: सुमित नागल जीते, डेविस कप के क्वालीफायर्स में पहुंचा भारत

Published: Sun, 14 Sep 2025 04:10 PM (IST)

सुमित नागल ने डेविस कप में हेनरी बर्नेट को हराकर भारत को स्विट्जरलैंड पर 3-1 से जीत दिलाई जिससे भारत ...और पढ़ें

Davis Cup: सुमित नागल जीते, डेविस कप के क्वालीफायर्स में पहुंचा भारत
Davis Cup: सुमित नागल जीते, डेविस कप के क्वालीफायर्स में पहुंचा भारत

HighLights

  1. डेविस कप सुमित नागल की जीत से भारत ने स्विट्जरलैंड को हराया
  2. भारत ने डेविस कप के क्वालीफायर्स में किया प्रवेश

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। सुमित नागल ने विश्व ग्रुप वन मुकाबले में स्विटजरलैंड के प्रतिभाशाली हेनरी बर्नेट को पहले रिवर्स सिंगल्स में शनिवार को हराकर भारत को 3-1 से जीत दिलाई। नागल की इस जीत के साथ ही भारत ने पहली बार डेविस कप क्वालीफायर्स में प्रवेश कर लिया।

इससे पहले एन श्रीराम बालाजी और रित्विक बोलीपल्ली की जोड़ी याकूब पाल और डोमिनिक स्टि्रकर से हार गई थी जिससे मेजबान की वापसी की उम्मीदें जाग गई थी।

नागल को चौथे मुकाबले में जेरोम किम से खेलना था, लेकिन स्विस टीम ने मौजूदा जूनियर आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन बर्नेट को उतारा जो 1-6, 3-6 से हार गए। इससे पहले कल दक्षिणेश्वर सुरेश और सुमित नागल ने एकल मुकाबलों में जेरोमी किम और मार्क आंद्रिया हुसलेर को हराकर भारत को 2-0 से बढत दिला दी थी।

भारत की विदेश में किसी यूरोपीय टीम पर 32 साल में यह पहली जीत है। इससे पहले लिएंडर पेस और रमेश कृष्णन ने 1993 में फ्रांस को क्वार्टर फाइनल में हराया था। वहीं दिल्ली में 2022 में डेनमार्क को ग्रासकोर्ट पर हराया था। डेविस कप क्वालीफायर का पहला दौर जनवरी 2026 में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय फलक पर चमक बिखेरेंगे गोरखपुर जिले के चार खिलाड़ी, आर्थिक अभाव के बावजूद हौसले बुलंद

यह भी पढ़ें- टेनिस स्‍टार Carlos Alcaraz किस हसीना के प्‍यार में हो गए क्‍लीन बोल्‍ड? बहन के कमेंट ने पूरी सच्‍चाई खोलकर रखी