Move to Jagran APP

जोकोविक के कोच गोरान इवानसेविच कोरोना पॉजिटिव पाए गए, पहले दो टेस्ट में थे निगेटिव

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक के कोच गोरान इवानसेविच कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 06:13 PM (IST)
जोकोविक के कोच गोरान इवानसेविच कोरोना पॉजिटिव पाए गए, पहले दो टेस्ट में थे निगेटिव
जोकोविक के कोच गोरान इवानसेविच कोरोना पॉजिटिव पाए गए, पहले दो टेस्ट में थे निगेटिव

नई दिल्ली, जेएनएन। टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक के कोच गोरान इवानसेविच कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हैरत की बात ये है कि इससे पहले वो दो टेस्ट में निगेटिव थे। गोरान जडार में एड्रिया टूर के क्रोएशियाई लेग के लिए टूर्नामेंट निदेशक थे। इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे ग्रिगोर दिमित्रोव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसकी वजह से इसका फाइनल कैंसल कर दिया गया।  

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

Nažalost, nakon dva negativna testa u posljednjih 10 dana, upravo sam saznao rezultate današnjeg, trećeg testa i on je pozitivan na Covid-19. Osjećam se dobro i nemam nikakvih simptoma. Želim obavijestiti sve koji su bili u kontaktu sa mnom na činjenicu da sam Covid-pozitivan i zamoliti ih da poduzmu sve potrebne korake da zaštite sebe i svoje bližnje. Ja nastavljam s ranije započetom samoizolacijom. Želim svim zaraženima što skoriji oporavak.

A post shared by Goran Ivanisevic (@goranivanisevicofficial) on

इससे पहले जोकोविक और उनकी पत्नी जेलेना भी का भी टेस्ट पॉजिटिव आया था। इनके अलावा बोर्ना कोरिक, विक्टर ट्रॉकी, दिमित्रोव के कोच क्रिस ग्रो और जोकोविच के फिटनेस कोच मार्को पैनीकी भी पॉजिटिव पाए गए थे। एड्रिया टूर के कैंसल होने के बाद इवानसेविच ने जोकोविक का बचाव भी किया था और इसके लिए माफी भी मांगी। हालांकि एक साथ एक ही टूर्नामेंट के दौरान इतने सारे लोगों का पॉजिटिव पाया जाना ये सवाल खड़े कर रहा है कि क्या नियमों का पालन सही तरीके से नहीं किया गया। 

वहीं दूसरी तरफ इवानसेविच ने जोकोविक के बचाव में कहा कि अब हर कोई स्मार्ट है और वो नोवाक पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने एक महान काम करने की कोशिश की थी एक मानवीय चीज। हम तीन महीने के लिए लॉकडाउन में थे और उन्होंने इस दौरे का आयोजन किया। उन्होंने ये बातें न्यूयॉर्क टाइम्स को बताई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी बेलग्रेड में आए और वहां अच्छा माहौल था। सर्बिया और क्रोएशिया में सबकुछ सरकार की सिफारिशों के साथ किया गया था। 

कहा जा रहा है कि एक पार्टी में सबके इकट्ठा होने की वजह से ऐसा हुआ। सोशल मीडिया पर नोवाक और अन्य खिलाड़ियों का नाइट क्लब वाला वीडियो प्रसारित भी हुआ, लेकिन इवानसेविच ने व्यक्तिगत जिम्मेदारी की बात की। उन्होंने कहा कि ठीक है, हो सकता है कि आपको इसकी जरूरत ना हो पर वे सभी व्यक्ति हैं। किसी ने भी उस क्लब में आने के लिए किसी को मजबूर नहीं किया। कोई भी आपको मंच पर जाने, अपनी शर्ट उतारने या फिर डांस करने के लिए नहीं कह सकता और आप कैसे जानते हो कि कोई भी उस पार्टी में संक्रमित हो गया है। 

वहीं एंडी मरे ने कहा कि जाहिर तौर पर इसमें आश्चर्य की कोई बात ही नहीं है कि कितने खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं। जब आप टूर्नामेंट के दृश्य, चित्र और वीडियो देखते हैं और खिलाड़ी बिना किसी सामाजिक दूरी के पार्टी करते हैं। मैंने देखा है कुछ लोग कहते हैं ये यूएस ओपन को संदेह में डालता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.