विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

US Open 2026: सबालेंका नहीं रच सकीं इतिहास, रिबाकिना ने जीता महिला सिंगल्स का खिताब

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:51 AM (IST)

एलेना रिबाकिना ने यूएस ओपन महिला सिंगल्स फाइनल में एरिना सबालेंका को हराकर अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इस ...और पढ़ें

एलेना रिबाकिना ने जीता महिला सिंगल्स का खिताब

एलेना रिबाकिना ने जीता महिला सिंगल्स का खिताब

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एलेना रिबाकिना ने शनिवार को साल के चौथे और आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के महिला सिंगल्स के फाइनल में दो बार की मौजूदा चैंपियन एरिना सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होंने अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने की ओर मजबूत कदम बढ़ाया।

रूस में जन्मी कजाखिस्तान की इस खिलाड़ी ने बड़े मैच में गजब का संयम दिखाया। उन्होंने सबालेंका के फ्लशिंग मीडोज पर लगातार 20 मैच जीतने के सिलसिले को भी तोड़ दिया। साथ ही उन्होंने बेलारूस की खिलाड़ी को सेरेना विलियम्स और क्रिस एवर्ट की तरह लगातार तीन न्यूयॉर्क खिताब जीतने का मौका भी नहीं दिया।

चोट को दी मात

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टखने की चोट के कारण रिबाकिना का अभियान खतरे में पड़ गया था, लेकिन 27 वर्षीय खिलाड़ी ने उन चिंताओं को दरकिनार कर दिया। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2022 में विंबलडन में मिली जीत के बाद US ओपन का खिताब भी अपने नाम किया।

आर्थर ऐश स्टेडियम में शनिवार को हुआ खिताबी मुकाबला रैंकिंग में शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच एक क्लासिक मैच की तरह था। हालांकि सबालेंका ने बाद में आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन रिबाकिना हमेशा की तरह शांत रहीं और एक बड़ा खिताब जीतने में सफल रहीं।

सबालेंका नहीं रच सकीं इतिहास

सबालेंका 'ओपन एरा' में लगातार तीन या उससे ज्यागा यूएस ओपन खिताब जीतने वाली तीसरी महिला और 2014 में सेरेना विलियम्स के बाद पहली महिला बनने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन वह कई गलतियां कर बैठीं जिसका खामियाजा उन्हें हार के तौर पर भुगतना पड़ा।

यह फाइनल एक तरह से जनवरी में हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन का रीमैच था, जिसे रिबाकिना ने जीता था और सबालेंका को साल के पहले ग्रैंड स्लैम में लगातार तीसरी बार खिताब जीतने से रोका था। हालांकि, सबालेंका ने इंडियन वेल्स फाइनल और मियामी सेमीफाइनल में रिबाकिना को हराकर अपना बदला ले लिया था। यह हार्ड कोर्ट पर दोनों के बीच खेला गया 15वां मैच भी था जिसमें रिबाकिना ने 8-7 की बढ़त बना ली है।

यह भी पढ़ें- US Open 2026: फ्रांसेस टियाफो को हरा पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे शेल्टन, सामने होंगे भूखे ज्वेरेव

यह भी पढ़ें- US Open Final: एरिना सबालेंका और एलेना रिबाकिना के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, सेरेना विलियम्स का रिकॉर्ड खतरे में