ATP रैंकिंग: नोवाक जोकोविक पहले स्थान पर काबिज, फेडरर और नडाल को मिला ये नंबर
नडाल दूसरे और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने सोमवार को जारी पुरुषों की टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा। वह 8,045 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। जोकोविक को पहला स्थान स्पेन के राफेल नडाल के पेरिस मास्टर्स में चोट के कारण नाम वापस लेने के बाद मिला।
नडाल दूसरे और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर हैं। शीर्ष-10 में बदलाव नहीं हुए हैं। अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो चौथे, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पांचवें, दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन छठे, क्रोएशिया के मारिन सिलिक सातवें, आस्टि्रया के डोमिनिक थिएम आठवें, जापान के केई निशिकोरी नौवें और अमेरिका के जॉन इश्नेर 10वें स्थान पर हैं।
इटली के आंद्रेस सेप्पी को तीन स्थान का नुकसान हुआ है। वह 38वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की रैंकिंग में रोमानिया की स्टार खिलाड़ी सिमोना हालेप शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। दूसरे स्थान पर जर्मनी की एंजेलिक कर्बर हैं। शीर्ष-10 में बदलाव नहीं हुआ