WhatsApp ग्रुप चैट्स में आए 3 बड़े फीचर्स, जानिए @all टैग से लेकर पोलिंग टाइमर तक क्या-क्या बदला
WhatsApp ने बड़े ग्रुप चैट्स में बातचीत और कोऑर्डिनेशन को आसान बनाने के लिए कई नए फीचर्स का एलान किया है। आइए जानते हैं इन नए फीचर्स के बारे में।
-1785944301970_m.webp)
WhatsApp ने लॉन्च किए ग्रुप चैट के नए फीचर्स।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp ने मंगलवार को बड़े ग्रुप चैट्स में कोऑर्डिनेशन को आसान बनाने के लिए कई नए फीचर्स का एलान किया है। इन नए बदलावों में एन्हांल्स पोल्स शामिल है, जो यूजर्स को वोटिंग की डेडलाइन सेट करने और एनॉनिमस रिस्पॉन्स भेजने की सुविधा देते हैं। यूजर्स एक नए टैगिंग फीचर का इस्तेमाल करके ग्रुप चैट के सभी लोगों को किसी अर्जेंट या जरूरी मैसेज के बारे में एक साथ अलर्ट भी कर सकेंगे। वहीं, किसी मौजूदा ग्रुप के लोगों को चुनकर नया वॉट्सऐप ग्रुप चैट भी तेजी से बनाया जा सकेगा।
ग्रुप चैट्स के लिए नए WhatsApp फीचर्स
एक ब्लॉग पोस्ट में WhatsApp ने बताया कि ग्रुप चैट्स में फैसले लेना आसान बनाने के लिए उसके पोलिंग फीचर को अपग्रेड किया गया है। यूजर्स अब पोल्स के लिए एक एंड टाइम सेट कर सकते हैं, जिसके बाद वोटिंग अपने आप बंद हो जाएगी। इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने वोटर्स के नाम हाइड का ऑप्शन भी पेश किया है। इससे मेंबर्स अपनी पसंद को ज्यादा प्राइवेसी के साथ शेयर कर सकेंगे।
इसके अलावा, पोल क्रिएट करने वाले लोग टाइपिंग की गलतियों (typos) को सुधारने या ऑप्शन्स को ज्यादा साफ करने के लिए पोल पोस्ट करने के 15 मिनट के भीतर सवालों को एडिट भी कर सकते हैं। इससे पुराना पोल डिलीट करके नया बनाने की जरूरत खत्म हो जाएगी।

मेटा के मालिकाना हक वाला ये प्लेटफॉर्म @all मेंशन्स फीचर भी रोल आउट कर रहा है। जैसा कि नाम से पता चलता है, ये फीचर यूजर्स को मेंबर्स को अलग-अलग मेंशन करने के बजाय सिर्फ एक टैग से ग्रुप के हर मेंबर को नोटिफाई करने की इजाजत देता है। वॉट्सएप के मुताबिक, ये फीचर समय के लिहाज से जरूरी अपडेट्स जैसे ऑफिस या स्कूल बंद होने, इवेंट रिमाइंडर्स या एन वक्त पर शेड्यूल में हुए बदलावों की जानकारी देने के लिए बनाया गया है।
हालांकि, 32 से ज्यादा मेंबर्स वाले ग्रुप्स में सिर्फ एडमिन ही @all मेंशन का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस तरह के मेंशन्स ग्रुप म्यूट होने पर भी यूजर्स को अलर्ट कर सकते हैं। हालांकि, रिसीव करने वाले यूजर्स चाहें तो एप की नोटिफिकेशन सेटिंग्स के जरिए @all नोटिफिकेशन्स को म्यूट कर सकेंगे।
तीसरा नया फीचर किसी मौजूदा ग्रुप से सीधे नया ग्रुप चैट बनाने की एबिलिटी है, जिसमें मेंबर्स को दोबारा मैनुअली एड करने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी के मुताबिक, ये फीचर साइड कन्वर्सेशन शुरू करने, इवेंट की तैयारियां संभालने, सरप्राइज पार्टी प्लान करने या ओरिजिनल ग्रुप को उलझाए बिना किसी खास टॉपिक पर अलग से बात करने के लिए काफी उपयोगी है।
WhatsApp पर ग्रुप चैट के ये नए फीचर्स धीरे-धीरे रोल आउट किए जा रहे हैं और आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे।
यह भी पढ़ें: अब मिनिमम ₹349 का कराना होगा रिचार्ज, Airtel ने बंद किया डेली डेटा वाला अपना सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान
