Move to Jagran APP

Tiktok की टक्कर में YouTube ने लॉन्च किया Shorts, क्या मिलेगी Tiktok जैसी लोकप्रियता!

Youtube के भारत में एक्टिव यूजर्स की संख्या 30.8 करोड़ है। यह संख्या Tiktok के मुकाबले कहीं ज्यादा है।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 10:34 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 10:34 AM (IST)
Tiktok की टक्कर में YouTube ने लॉन्च किया Shorts, क्या मिलेगी Tiktok जैसी लोकप्रियता!
Tiktok की टक्कर में YouTube ने लॉन्च किया Shorts, क्या मिलेगी Tiktok जैसी लोकप्रियता!

नई दिल्ली, टेक डेस्क. TikTok बैन के बाद भारत में एक के बाद एक कई शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप लॉन्च हुए। TikTok बैन को कई टेक कंपनियों ने एक मौके के तौर पर लिया। हालांकि किसी को TikTok जैसी पॉप्युलैरिटी नही मिली। इसी कड़ी में अब YouTube  ने भी TikTok की तरह शार्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म Shorts को भारत में लॉन्च कर दिया है। Youtube के शार्ट प्लेटफॉर्म पर Tiktok की तरह ही छोटे-छोटे वीडियो बनाए जा सकेंगे। साथ ही इनकी एडिटिंग करके Youtube के लाइसेंस वाले गानों को जोड़ा जा सकेगा। 

loksabha election banner

क्या Youtube को अपने बड़े यूजर्स बेस का मिलेगा फायदा

टिक टॉक भारत में काफी लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो ऐप था। भारत टिक टॉक ऐप इस्तेमाल करने वाले टॉप देशों में शामिल था। इस वीडियो ऐप के भारत में करीब 20 करोड़ यूजर्स थे। वही Youtube के भारत में एक्टिव यूजर्स की संख्या 30.8 करोड़ है। यह संख्या Tiktok के मुकाबले कहीं ज्यादा है। लेकिन इसके लिए YouTube को अपने सारे यूजर्स को YouTube Shorts पर लाना होगा, जो कि आसान काम नही होने वाला है। बता दें कि इससे पहले Facebook की तरफ से Tiktok की टक्कर में Instagram का Reels फीचर लाया गया था। हालांकि Instagram का Reels फीचर भी Tiktok की तरह भारत में पॉप्युलर नही हो सका। Facebook की तरफ से अब Tiktok की टक्कर में लासो फीचर लाया जा रहा है। 

 

क्यों Tiktok जैसी नही मिल रही सफलता

Tiktok की टक्कर में पेश किए किसी भी ऐप को Tiktok जैसी सफलता हाथ नही लगी है। इसकी एक वजह खराब यूजर इंटरफेस को माना गया। साथ ही किसी भी ऐप में Tiktok जैसा यूजर एक्सपीरिएंस नही मिला। साधारण शब्दों में कहें, तो Tiktok के विकल्प के तौर पर पेश किए गए शार्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म पर Tiktok की तरफ वीडियो की एडिटिंग और शेयरिंग का ऑप्शन नही दिया गया। Tiktok की टक्कर में पेश किए गए सभी ऐप दिखने में बिल्कुल टिकटॉक की तरह थे। लेकिन यूजर को Tiktok जैसा एक्सपीरिएंस नही मिला। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.