Move to Jagran APP

नहीं दिखेंगे YouTube के Dislike काउंट, जानें क्यों कंपनी को करना पड़ा बदलाव

Youtube Dislike Button रअसल YouTube ने ऐलान किया है कि YouTube Video के Dislike बटन में आज से बदलाव किया जा रहा है। जिससे यूजर्स YouTube के Dislike बटन को किसी की ट्रोलिंग के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 09:03 AM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 11:41 AM (IST)
नहीं दिखेंगे YouTube के Dislike काउंट, जानें क्यों कंपनी को करना पड़ा बदलाव
यह Youtube की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Youtube Dislike Button: विवाद के बाद के बदलाव का असर देखा जा सकता है।एक ऐसा ही बदलाव YouTube के Dislike बटन को लेकर हुआ है। दरअसल YouTube ने ऐलान किया है कि YouTube Video के Dislike बटन में आज से बदलाव किया जा रहा है। जिससे यूजर्स Dislike बटन को किसी की ट्रोलिंग के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। बता दें कि YouTube के Dislike बटन को पिछले कुछ वक्त में काफी विवाद रहा है। खासकर पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को YouTube पर करीब 10 लाख Dislike मिले थे। इसके बाद ऐसा आरोप लगा कि इसके पीछे कांग्रेस का हाथ है, क्योंकि पीएम मोदी के कार्यक्रम को मिले कुल Dislike में से 98 फीसदी विदेश से थे, जबकि मात्र 2 फीसदी Dislike भारत से मिले थे। इसके बाद YouTube ने इस साल मार्च में Dislike बटन में बदलाव का ऐलान किया था, जिसे फाइनली आज से रोलआउट किया जा रहा है। 

loksabha election banner

Youtube Dislike बटन में क्या हुआ बदलाव

The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक YouTube के Dislike बटन का इस्तेमाल किसी के खिलाफ कैंपेन चलाने या फिर किसी को बदनाम करने के लिए नहीं किया जा सकेगा। नये बदलाव के बाद YouTube का Dislike बटन पहले की तरह मौजूद रहेगा। लेकिन अब पब्लिकली नहीं दिखेगा कि आखिर YouTube वीडियो को कितने लोगों ने डिसलाइक किया है, वो नंबर्स नहीं दिखेंगे। लेकिन कंटेट क्रिएटर्स देख सकेंगे कि आखिर उनके वीडियो को कितने लोगों ने नापसंद किया है। Youtube के इस कदम से क्रिएटर्स को अपने वीडियो पर एक सटीक फीडबैक मिल जाएगा। साथ ही YouTube के Dislike बटन का गलत इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकेगा। 

Facebook, Instagram पर भी दिखेगा बदलाव 

Dislike काउंट हाइड केवल YouTube तक ही सीमित नहीं रहेगा। Google के साथ ही Facebook, Instagram की तरफ से भी Dislike बटन को हटाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- 

MediaTek Helio G35 चिपसेट और 4GB रैम के साथ आएगा Motorola का यह स्मार्टफोन, 15000 से कम हो सकती है कीमत

अपने रूम के लिए खरीदना चाहते हैं बेस्ट प्यूरीफायर तो इन बातों का रखें ध्यान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.