विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिवाली फेस्टिव सेल में 2,50,000 से ज्यादा बिके Xiaomi Mi TV

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Sat, 05 Oct 2019 08:47 AM (IST)

Xiaomi का दावा है कि Mi TV Amazon और Flipkart पर सबसे ज्यादा बिकने वाला टीवी है। यह आंकड़ा ज्यादा भी हो सकता है

दिवाली फेस्टिव सेल में 2,50,000 से ज्यादा बिके Xiaomi Mi TV
दिवाली फेस्टिव सेल में 2,50,000 से ज्यादा बिके Xiaomi Mi TV

नई दिल्ली, टेक डेस्क। फेस्टिव सीजन सेल खत्म हो चुकी है। इस दौरान स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के 2,50,000 Mi TVs की बिक्री हुई है। यह इस बात की जानकारी खुद Xiaomi ने दी है। कंपनी का कहना है कि Amazon, Flipkart और Mi.com पर चल रही फेस्टिव सीजन सेल में कंपनी ने 2,50,000 से ज्यादा Mi TVs की बिक्री की है। कंपनी का दावा है कि Mi TV Amazon और Flipkart पर सबसे ज्यादा बिकने वाला टीवी है। यह आंकड़ा ज्यादा भी हो सकता है।

Mi TV सीरीज यूजर्स के बीच लोकप्रिय: Xiaomi का कहना है कि Diwali with Mi sale, Big Billion Days sale और Great Indian Shopping Festival में 2,50,000 से ज्यादा Mi Tvs बेचे गए हैं। Amazon की बात करें तो यहां पर सबसे ज्यादा बेचे जाने टॉप 5 टीवी में से Mi Tv दो बेस्टसेलिंग रहे हैं। आपको बता दें कि Mi TV 4C Pro 32 इंच और Mi TV 4A Pro 43 इंच मॉडल Amazon पर सबसे ज्यादा बेचे जाने वाले टीवी हैं। देखा जाए तो कंपनी की यह सीरीज यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुई है।

स्मार्टफोन्स की भी हुई थी रिकॉर्ड तोड़ बिक्री: इससे पहले कंपनी ने जानाकरी दी थी कि Diwali With Mi sale, Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days 2019 sale के दौरान पहले कुछ घंटों में ही कंपनी के 15 लाख से ज्यादा फोन बिक गए थे। कंपनी के मुताबिक, यह आंकड़ा रिकॉर्ड ब्रेकिंग है। अगर आंकड़ों पर गौर किया जाए तो प्रति सेकेंड 10 डिवाइस से ज्यादा बिकी हैं। कंपनी ने यह भी बताया कि केवल स्मार्टफोन्स ही नहीं बल्कि Mi ecosystem डिवाइसेज, एसेसरीज, Mi TV मॉडल्स भी ज्यादा बिक्री वाली लिस्ट में शामिल हैं। Xiaomi का कहना था कि इन तीनों वेबसाइट्स पर टॉप 10 सेलिंग स्मार्टफोन्स में से 5 फोन्स Xiaomi के थे।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।