Move to Jagran APP

Xiaomi Mi TV ने भारत में महज दो साल में पार किया 40 लाख का आंकड़ा

Xiaomi ने दो साल पहले भारत में Mi TV लॉन्च किया था और दो साल में इसकी सेल 40 लाख के पार पहुंच गई है (फोटो साभार Xiaomi)

By Renu YadavEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 01:13 PM (IST)
Xiaomi Mi TV ने भारत में महज दो साल में पार किया 40 लाख का आंकड़ा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी कंपनी Xiaomi ने साल 2018 में भारतीय बाजार में Mi TV लॉन्च किया था जो कि लोगों के बीच काफी लोक​प्रिय हुआ। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो साल में Mi TV की सेल 40 लाख के पार पहुंच गई है। ये खुलासा खुद कंपनी ने किया है। इससे स्पष्ट होता है कि भारतीय यूजर्स के बीच Mi TV ने अपनी एक अलग और मजबूत जगह बना ली है। बता दें कि Mi TV सेगमेंट में कंपनी अभी तक कई प्रोडक्ट भारत में लॉन्च कर चुकी है।

loksabha election banner

Xiaomi India ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है​ कि भारत में दो साल में 4 मिलियन यानि 40 लाख Mi TV सेल किए जा चुके हैं। कंपनी ने इस आकंड़े तक पहुंचने के बाद यूजर्स को धन्यवाद भी किया है। साथ यूजर्स से ये भी पूछा है कि वे कौनसा Mi TV इस्तेमाल कर रहे हैं।

बता दें कि भारत में 2018 में लॉन्च किया गया Xiaomi का पहला Mi TV 4 था। जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। इसमें 55 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। खास बात है कि ये उस दौरान दुनिया का सबसे पतला टीवी था। इसकी मोटाई केवल 4.9mm है और इसमें एचडीआर सपोर्ट के साथ 4K पैनल दिया गया है। यह टीवी 64-bit quad-core Amlogic Cortex-A53 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 2GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है। 

बता दें ​कि हाल ही में Xiaomi ने भारतीय बाजार में Mi TV 4X 55-इंच 2020 एडिशन को लॉन्च किया था। जिसमें Netflix और Prime Video सपोर्ट दिया गया है। भारत में  Xiaomi Mi TV 4X 55-इंच 2020 एडिशन की कीमत 34,999 रुपये है और ये कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है। टीवी में यूजर्स OTT ऐप्स जैसे Zee5, YouTube और Hotstar पर 4K कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। यह डिवाइस Android TV 9.0 ओएस पर काम करता है और इसमें कंपनी ने बिल्ट इन डाटा सेवर मोड का उपयोग किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.