Xiaomi आज लॉन्च करेगा अपना पहला फ्लिप कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें संभावित फीचर्स
Xiaomi आज अपने पहले फ्लिप कैमरे वाले स्मार्टफोन्स Mi CC9 और Mi CC9e को लॉन्च कर सकता है। इस बात की जानकारी चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo के जरिए मिली है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज अपने पहले फ्लिप कैमरे वाले स्मार्टफोन्स Mi CC9 और Mi CC9e को लॉन्च कर सकता है। इस बात की जानकारी चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo के जरिए मिली है। इन स्मार्टफोन्स को भारतीय समय अनुसार सुबह के 7:30 बजे लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के टीजर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है।
इस सीरीज के ये दोनों स्मार्टफोन्स Meitu के हार्डवेयर के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इस बात की जानकारी Meitu के आधिकारिक सोशल मीडिया Weibo अकाउंट के जरिए लगी है। Meitu द्वारा Weibo पर किए गए पोस्ट में यह लिखा गया है कि इस नए सीरीज को कल लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्ट को Xiaomi के अधिकारियों द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करने वाले में कंपनी के CEO ले जून भी शामिल हैं। Vivo Y17 को अमेजन के खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। Vivo Y15 को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
अफवाहों की मानें तो इस अपकमिंग स्मार्टफोन को Mi CC9 और Mi CC9e के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। ये दोनों स्मार्टफोन्स Meitu के सेल्फी फोकस कैमरा टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। आपको बता दें कि Xiaomi ने पिछले साल नवंबर में Meitu को एक्वायर किया था। Mi CC9 के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 एसओसी चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें हाल ही में लॉन्च हुए Asus 6Z की तरह ही फ्लिप कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, एक टेलीफोटो कैमरा और एक वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है।
इन दोनों स्मार्टफोन्स को महिलाओं को ध्यान में रखते हुए पर्ल फिनिश और पिंक एसेंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Mi CC9e में वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया जा सकता है। इसमें फ्लिप कैमरा नहीं दिया जा सकता है। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। Mi CC9e में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 एसओसी चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सता है। इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप दिया जा सकता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एक वाइड एंगल सेंसर और एक टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। Vivo Y17 को अमेजन के खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। Vivo Y15 को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप