यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Xiaomi Redmi Pro 2 के फीचर्स हुए लीक, पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ होगा लॉन्च
Redmi Pro 2 को Redmi K20 के नाम से आज चीन में लॉन्च किया जा सकता है। Redmi के इस स्मार्टफोन के जो तस्वीर लीक हुई है उसमें इस स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन दिखाया गया है।

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भी पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। पहले Redmi X और अब Redmi Pro 2 में भी पॉप-अप सेल्फी कैमरे दिए जा सकते हैं। हाल ही में इस स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हुए हैं। Redmi Pro 2 को Redmi K20 के नाम से आज चीन में लॉन्च किया जा सकता है। Redmi के इस स्मार्टफोन के जो तस्वीर लीक हुई है उसमें इस स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन वाले तस्वीर को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर देखा गया है।
Image Source: Weibo
Redmi Pro 2 का डिजाइन इस साल लॉन्च हुए Redmi Note 7 Pro से मिलता-जुलता है। एक अंतर जो देखने को मिला है उसके मुताबिक, फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और पतला बेजल दिया गया है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ट्रिपल रियर कैमरे के साथ ही एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.39 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का लेयर दिया गया है। फोन के फ्रंट पैनल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले Vivo V15 Pro को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन 3,060 एमएएच की बैटरी और 27W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके रियर कैमरे की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और दो अन्य कैमरे दिए जा सकते हैं।