विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्वाड कैमरा से लैस Redmi Note 8 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 05 Nov 2019 04:40 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 06 Nov 2019 08:00 AM (GMT+05:30)

Redmi Note 8 Pro को आज ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर उपलब्ध कराया जाएगा

क्वाड कैमरा से लैस Redmi Note 8 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू
क्वाड कैमरा से लैस Redmi Note 8 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के Redmi Note 8 Pro की अगली सेल आज दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। इसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन को आज ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर उपलब्ध कराया जाएगा। अगर इससे पहले सेल में आप इस फोन को खरीदने में नाकामयाब रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इस फोन के साथ कई ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Redmi Note 8 Pro की कीमत और ऑफर्स: इस फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। तीसरे वेरिएंट की बात करें तो यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 17,999 रुपये है। इसे गामा ग्रीन, हैलो व्हाइट और शैडो ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की बात करें तो Axis बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही Airtel यूजर्स को 249 रुपये और 349 रुपये के प्रीपेड प्लान्स में डबल डाटा बेनिफिट भी दिया जा रहा है।

Redmi Note 8 Pro के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर काम करता है। इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो जी90टी प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा 2 मेगापिक्सल और चौथा 2 मेगापिक्सल का है।

फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए 4500 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।