Move to Jagran APP

Xiaomi Redmi Note 8 Pro, Note 8, Redmi TV और RedmiBook 14 आज होंगे लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स

Xiaomi Redmi Note 8 Pro Note 8 Redmi TV और अपग्रेडेड RedmiBook 14 आज कंपनी के इवेंट में रिवील होने वाले हैं।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 05:23 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 11:38 AM (IST)
Xiaomi Redmi Note 8 Pro, Note 8, Redmi TV और RedmiBook 14 आज होंगे लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स
Xiaomi Redmi Note 8 Pro, Note 8, Redmi TV और RedmiBook 14 आज होंगे लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Redmi Note 8 Pro, Note 8, Redmi TV और अपग्रेडेड RedmiBook 14 आज कंपनी के इवेंट में रिवील होने वाले हैं। Redmi ने इस इवेंट में अलग-अलग कैटेगरी में प्रोडक्ट लॉन्च की प्लानिंग की है। इस इवेंट में Redmi स्मार्टफोन्स, टीवी, लैपटॉप लॉन्च करेगी। यह Redmi का पहला Smart TV होगा, जिसे आज लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे Redmi TV का नाम दिया है। लॉन्च से पहले इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स की कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। जानते हैं इनकी डिटेल्स:

loksabha election banner

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8: इन दोनों फोन्स के डिजाइन एक जैसे होंगे। दोनों फोन्स के फ्रंट और बैक में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया जाएगा। Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro दोनों फोन्स में रियर क्वैड-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। Redmi Note Series के फ्रंट में डॉट ड्रॉप नॉच के साथ सिंगल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

कैमरा के मामले में, Redmi Note 8 में 48MP प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद होगा। वहीं, Redmi Note 8 Pro में 64MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Redmi Note 8 Series के बाकी के 3 कैमरा सुपर वाइड एंगल, डेप्थ ऑफ फील्ड और सुपर मैक्रो होंगे। लीक्स के अनुसार, Redmi Note 8 Pro में 25X जूम फीचर उपलब्ध होगा। Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 दोनों में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh बैटरी दी जाएगी।

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8: Redmi Note 8 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं, Redmi Note 8 Pro में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ मीडियाटेक हीलियो G90T चिपसेट दिया जा सकता है। लॉन्च से पहले Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro की कीमत लीक हुई हैं। Redmi Note 8 Pro दो वेरिएंट 6GB + 128GB और 8GB + 128GB में आएगा। Redmi Note 8 Pro का 6GB रैम मॉडल करीब Rs 18000 का हो सकता है। वहीं, इसका 8GB रैम मॉडल करीब Rs 21000 में आ सकता है। Redmi Note 8 की कीमत करीब Rs 12000 हो सकती है। यह कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की हो सकती है।

Redmi TV: Redmi Note 8 सीरीज के साथ-साथ कंपनी अपना पहला Smart TV भी लांच करेगी। इसे Redmi TV का नाम दिया गया है। अनुमान है की इसकी स्क्रीन 70 इंच की होगी। लीक्स के अनुसार, Redmi TV में प्राइस रेंज के अनुसार, अन्य Smart TV के मुकाबले स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो हाई होगा। अनुमान है की Redmi TV की कीमत Mi TV से भी कम होगी, जो पहले से ही काफी कफायती रेंज में उपलब्ध है। Redmi TV में 4K UHD पैनल दिया जा सकता है। कुछ लीक्स के अनुसार, 4K UHD स्क्रीन के साथ Redmi TV यूजर्स को बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा। इसके अलावा, Redmi TV की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

New RedmiBook 14: इस इवेंट में कंपनी RedmiBook 14 का अपग्रेडेड वर्जन लेकर आ सकती है। अपकमिंग RedmiBook 14 में 10th जनरेशन इंटेल प्रोसेसर होगा। याद दिला दें, अभी उपलब्ध RedmiBook 14 में 8th जनरेशन इंटेल प्रोसेसर दिया गया है। ओवरऑल उम्मीद है की RedmiBook 14 बेहतर इंटरनल के साथ आएगी, लेकिन इसका डिजाइन पहले की जनरेशन की तरह ही होगा। फिलहाल, Redmi Note 8 series, Redmi TV और RedmiBook 14 के भारत लॉन्च की कोई जानकारी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.