Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi Redmi Note 7 सीरीज बनी इंडिया की पसंद, एक महीने में बिके 10 लाख यूनिट्स

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Thu, 11 Apr 2019 01:33 PM (IST)

    Xiaomi Redmi Note 7 सीरीज को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के महज एक महीने के बाद ही इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स के 10 लाख यूनिट्स बिक गए।

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi ने पिछले महीने लॉन्च हुए Redmi Note 7 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के एक लाख से ज्यादा यूनिट्स भारत में बेच दिए हैं। इन दोनों बजट रेंज के स्मार्टफोन को भारतीय यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। Redmi Note 7 सीरीज के 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकना एक रिकॉर्ड है। 
     
    हाल ही में कंपनी ने अपने Redmi Note 7 Pro के 6GB+128GB वेरिएंट को भी भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी 10 अप्रैल को आयोजित की गई। इस मौके को सेलिब्रेट करते हुए कंपनी के ऑनलाइन सेल्स हेड रघु रेड्डी ने कहा, हम इस अभूतपूर्ण माइलस्टोन को हासिल करके काफी उत्साहित हैं। यह हमारा सबसे लोकप्रिय Redmi सीरीज बन कर उभरा है। आपको बता दें कि Xiaomi से अलग होके Redmi ने Redmi Note 7 सीरीज को पहली बार लॉन्च किया है। Redmi Note 7 Pro 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।

    Redmi Note 7 Pro में दमदार 48MP का Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 675 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। Redmi Note 7 सीरीज को काफी स्लीक और प्रीमियम लुक के साथ लॉन्च किया गया है। Redmi Note 7 में Qualcomm Snapdragon 660 AIE प्रोसेसर दिया गया गया है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें प्राइमरी रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का, जबकि सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro  में प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 5 कवर्ड बॉडी दोनों साइड दिया गया है।
     
    Redmi Note 7 Pro के 4GB+64GB वेरिएंट को Rs 13,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है जबकि इसके 6GB+128GB वेरिएटं को Rs 16,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, नेबुला रेड और नेप्च्युन ब्लू कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। Redmi Note 7 के 3GB+32GB वेरिएंट की कीमत Rs 9,999 जबकि इसके 4GB+64GB वेरिएंट को ओनेक्स ब्लैक, शैपायर ब्लू और रूबी रेड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। ये दोनों स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफॉ़र्म के अलावा Xiaomi के ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध हैं।
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner