Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi Redmi Go की फोटोज और फीचर्स हुए लीक, 5000 रुपये से कम में हो सकता है लॉन्च

    Redmi Go को लेकर काफी कुछ सुनने को मिला है। लेकिन अब इस फोन की फोटोज और पूरे स्पेक्स ऑनलाइन लीक हुए हैं

    By Shilpa Srivastava Edited By: Updated: Fri, 25 Jan 2019 05:51 PM (IST)
    Xiaomi Redmi Go की फोटोज और फीचर्स हुए लीक, 5000 रुपये से कम में हो सकता है लॉन्च

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xaomi Redmi Note 7 स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद कंपनी के अधिकारियों ने दी है। इस फोन के अलावा जल्द ही अपना पहला Android Go फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन का नाम Redmi Go होगा। पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट आई थी की Xiaomi अपनी तीन Redmi फोन्स 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है। इसमें Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go शामिल होंगे। वैसे तो Redmi Go को लेकर काफी कुछ सुनने को मिला है। लेकिन अब इस फोन की फोटोज और पूरे स्पेक्स ऑनलाइन लीक हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi Go की डिटेल्स:

    दिखने में यह फोन Redmi 5A की तरह है। इसके बेजल्स मोटे हैं। इसमें सिंगल रियर और फ्रंट कैमरा है। प्लास्टिक बॉडी से बना यह फोन 5,000 रुपये के अंदर पेश किए जाने की संभावना है। लेकिन अगर कंपनी को Android Go फोन सेगमेंट में सफलता प्राप्त करनी है तो इस फोन को 4,000 रुपये के अंदर पेश करना पड़ेगा। आपको बता दें कि कई Android Go मैन्युफैकचर्रस इस सेगमेंट में लोकप्रियता बटोरने में कामयाब नहीं हुए हैं। इसकी एक मुख्य वजह ज्यादा कीमत है।

    इस फोन के पूरे स्पेक्स भी लीक हुए हैं। इसमें 5 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1280 x 720 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। इसमें 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 308 GPU दिया गया है। Redmi Go फोन Android Go पर आधारित 8.1 ऑरियो पर काम करता है। यह फोन Maps Go, YouTube Go समेत कुछ अन्य ऐप्स के साथ आएगा।

    फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें LED फ्लैश समेत अन्य फीचर्स मौजूद हैं। साथ ही f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।

    यह भी पढ़ें:

    Airtel ने लंबी वैधता के साथ दो नए प्लान किए पेश, डाटा और कॉलिंग समेत मिल रहे ये Benefits

    PUBG को गुजरात सरकार ने किया बैन, जानें वजह

    Redmi Note 7 भारत में 48MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, पढ़ें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल