Xiaomi Redmi 9A सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च
Xiaomi लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 9A को भारत में लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है जहां से इसके कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी टेक कंपनी Xiaomi अपने शानदार स्मार्टफोन Redmi 9A को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब रेडमी 9ए को Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है, जहां इसके कुछ फीचर्स सामने आए हैं। इससे पहले इस स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था। वहीं, कंपनी ने अभी तक रेडमी 9ए की भारत में लॉन्चिंग को लेकर को कोई संकेत नहीं दिया है।
Redmi 9A की संभावित स्पेसिफिकेशन
Redmi 9A स्मार्टफोन M2006C3LI मॉडल नंबर के साथ Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में सिंगल वाई-फाई कनेक्टिविटी और एंड्रॉयड 10 ऑउट-ऑफ-द-बॉक्स मिल सकता है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।
Redmi 9A की संभावित कीमत
Xiaomi भारत में Redmi 9A स्मार्टफोन की क्या कीमत रखेगा, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को जून में RM 359 (करीब 6,300 रुपए) के प्राइस टैग के साथ मलेशिया में लॉन्च किया था। इससे पहले इस स्मार्टफोन को चीनी बाजार में उतारा गया था।
Redmi 9A के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Redmi 9A में 6.53 इंच का एचडी+ डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन MediaTek Helio G25 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 13MP का सिंगल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए फोन में 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Redmi 9 Prime की जानकारी
Xiaomi ने Redmi 9 Prime को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट, MIUI 11 और चार कैमरे का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 10वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस 5,020mAh की बैटरी मिली है।
(Written By- Ajay Verma)