विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बजट रेंज में उपलब्ध Redmi 8A को जल्द मिलेगा एंड्रॉइड 10 अपडेट

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 27 Jan 2020 08:44 AM (IST)

Redmi 8A को एंड्रॉइड 10 के साथ GeekBench पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से यह पता चला है कि फोन को जल्द ही एंड्रॉइड 10 अपडेट मिल सकता है

बजट रेंज में उपलब्ध Redmi 8A को जल्द मिलेगा एंड्रॉइड 10 अपडेट
बजट रेंज में उपलब्ध Redmi 8A को जल्द मिलेगा एंड्रॉइड 10 अपडेट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi Redmi 8 और Redmi 8A को हाल ही में जनवरी सिक्योरिटी अपडेट दिए गए हैं लेकिन इसे एंड्रॉइड 10 OS अपडेट नहीं दिया गया। Redmi 8A को मिला यह अपडेट एंड्रॉइड 9 पर आधारित है। अब इस फोन को एंड्रॉइड 10 के साथ GeekBench पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से यह पता चला है कि फोन को जल्द ही एंड्रॉइड 10 अपडेट मिल सकता है।

देखा जाए तो Redmi और Mi यूजर्स एंड्रॉइड 10 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ हफ्तों पहले ही कंपनी ने Mi A2 के लिए एंड्रॉइड 10 अपडेट उपलब्ध कराया था। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि फरवरी 2020 में Mi A3 को एंड्रॉइड 10 अपडेट उपलब्ध कराया जाएगा। यह बात कंपनी ने एक यूजर के पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए दी है। आपको बता दें कि Redmi K20 Pro कंपनी का पहला फोन है जिसे एंड्रॉइड 10 अपडेट दिया गया था। वहीं, Xiaomi ऐसे पहली कंपनियों में से एक है जिसने सबसे पहले यह अपडेट अपने फोन्स में देना शुरू किया था।

Redmi 8A के फीचर्स: इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करात है। फोन को पावर देने के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में 2 जीबी और 3 जीबी रैम दी गई है। साथ ही 32 जीबी स्टोरेज भी उपलब्ध कराई गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश और f/1.8 अर्पचर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।