विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Redmi 8 आज भारतीय मार्केट में देगा दस्तक, यहां देखें Live Stream

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 07 Oct 2019 11:40 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 09:51 AM (IST)

Redmi 8 को आज लॉन्च किया जाएगा। Redmi 8 का Live Stream कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर होगा

Redmi 8 आज भारतीय मार्केट में देगा दस्तक, यहां देखें Live Stream
Redmi 8 आज भारतीय मार्केट में देगा दस्तक, यहां देखें Live Stream

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नया हैंडसेट Redmi 8 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को आज लॉन्च किया जाएगा। Redmi 8 में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई होगी। इसके साथ ही एक नए टीजर के मुताबिक फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेंसर भी मौजूद होंगे। यह फोन एक्सक्लूसिवली Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। Flipkart पर इस फोन के लिए एक डेडिकेटड पेज भी बनाया गया है। अलग-अलग टीजर और लीक्स के मुताबिक, यह फोन कई खास फीचर्स से लैस हो सकता है।

Flipkart पर Redmi 8 को बताया चैम्पियन: Flipkart पर दिए गए पेज पर फोन के बारे में 5 प्वाइंट्स दिए गए हैं। इसमें से पहला है ड्यूल कैमरा चैम्पियन। ऐसे में यह साफ है कि फोन ड्यूल कैमरा से लैस होगा। वहीं, सरा है बैटरी चैम्पियन यानी फोन की बैटरी बेहद दमदार होगी। तीसरा डिस्प्ले चैम्पियन यानी फोन की स्क्रीन वाइब्रेंट होगी। इस फोन की स्क्रीन मल्टीटास्क में आपकी मदद करेगी। चौथा, फोन में ऑरा डिजाइन दिया गया होगा। वहीं, पांचवा ड्यूरेबिलिटी है। फोन को अल्टीमेट स्क्रीन प्रोटेक्शन, स्पलैश रेसिस्टेंट और 2000 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स की सुविधा के साथ पेश किया जाएगा।

यहां देखें Live Stream:

Redmi 8 के संभावित फीचर्स: खबरों के मुताबिक, फोन में 6.21 इंच का एचडी डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। यह वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस हो सकता है। साथ ही इसके एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर काम करने की उम्मीद है। Redmi 8 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ यूनिट सेंसर दिए जाने की संभावना है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेंसर भी दिया जा सकता है।

Redmi 8 में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। इसे रेड, ग्रीन और ब्लू कलर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसका डायमेंशन 156.33×75.40×9.40 और वजन 188 ग्राम होगा। आज फोन के लॉन्च होने के बाद इसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठ जाएगा।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।